Posts

Showing posts from August, 2019

वैयक्तिक भिन्नता / Individual Variation

Image
Home वैयक्तिक भिन्नता / Individual Variation वैयक्तिक भिन्नता / Individual Variation     "भिन्न-भिन्न व्यक्तियों में उनके स्वभाव, बुद्धि, शरीरिक-मानसिक क्षमता के अन्तर को वैयक्तिक भिन्नता कहते है"। शिक्षण के क्षेत्र में वैयक्तिक भिन्नता का अध्ययन बहुत महत्वपूर्ण होता है। वैयक्तिक भिन्नता के विचार का शिक्षण में प्रयोग सर्वप्रथम फ्रांसीसी मनोवैज्ञानिक गाल्टन ने किया था। वैयक्तिक भिन्नता के सम्बन्ध में मनोवैज्ञानिकों ने कुछ परिभाषाएं दी है जो इस प्रकार है- स्किनर के अनुसार, “वैयक्तिक भिन्नता से हमारा तात्पर्य व्यक्तित्व के उन सभी पहलुओं से है, जिनका मापन व मूल्यांकन किया जा सकता है।” जेम्स ड्रेवर के अनुसार, “कोई व्यक्ति अपने समूह के शारीरिक तथा मानसिक गुणों के औसत से जितनी भिन्नता रखता है, उसे वैयक्तिक भिन्नता कहते है।” टॉयलर के अनुसार , “शरीर के रूप-रंग, आकार, कार्य, गति, बुद्धि, ज्ञान, उपलब्धि, रुचि, अभिरुचि आदि लक्षणों में पाई जाने वाली भिन्नता को वैयक्तिक भिन्नता कहते है।” वैयक्तिक भिन्नता के प्रकार   वैयक्तिक भिन्नता के प्रकार निम्नलिखित है- भाषायी भिन्नता...

वयस्क अध्येता Adult Leaner

Image
Home वयस्क अध्येता Adult Leaner वयस्क अध्येता Adult Leaner      18 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति को वयस्क अवस्था में रखा जाता है। वयस्क अध्येता की प्रमुख विशेषताओं को हम निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर समझ सकते है- शैक्षिक  सामाजिक  भावनात्मक  संज्ञानात्मक  शैक्षिक     वयस्क अध्येता में स्वयं ही परीक्षण, निरीक्षण, विचार और तर्क करने की प्रवृत्ति का उचित विकास होता है। इस अवस्था में वयस्क अध्येता को जिम्मेदारी का एहसास होता है। अतः वयस्क अध्येता शिक्षण कार्य को अपनी कर्मनिष्ठा तथा उत्तरदायित्व की भावना से करने के प्रति समर्पित होता है। सामाजिक       वयस्क अध्येता सामाजिक परिवेश में अच्छी तरह से समन्वित रहता है। वह सामाजिक रीति-रिवाजों, परम्पराओं आदि को जनता है। वयस्क अध्येता सामाजिक जिम्मेदारी को निभाते हुए शिक्षण कार्य को निष्ठापूर्वक करने में सक्षम होता है। भावनात्मक       वयस्क अध्येता भावनात्मक रूप से सही निर्णय लेने तथा किसी भी कार्य को करने में सक्षम होता है। वह तर्क के माध्यम से सभी निष्कर्ष प्राप्त करता ...

किशोर अध्येता Teenager Learner

Image
Home किशोर अध्येता Teenager Learner किशोर अध्येता Teenager Learner     12 वर्ष से 18 वर्ष तक के आयु के बालक को किशोर अवस्था में रखा जाता है। किशोर अध्येता की प्रमुख विशेषताओं को हम निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर समझ सकते है- शैक्षिक  सामाजिक  भावनात्मक  संज्ञानात्मक  शैक्षिक      किशोर अवस्था अध्येता में स्वयं परीक्षण, निरीक्षण, विचार और तर्क करने की प्रवृत्ति होती है। इसी लिए इस स्तर पर शिक्षण का स्वरूप भी मानसिक विकास, शारीरिक विकास एवं व्यक्तिगत भिन्नता के अनुरूप होना चाहिए। सामाजिक       किशोर अवस्था में अध्येता को जीवन में नए-नए अनुभव का ज्ञान होता है जिससे उसमें इच्छा, निराशा, असफलता आदि का संचार होता है। निराशा और असफलता आदि के कारण ही उसमें आपराधिक प्रवृत्ति का जन्म होता है। इसी अवस्था में ही उसमें समाजसेवा का भाव भी उत्पन्न होता है। अतः शिक्षण की इस अवस्था में उसे सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। भावनात्मक        किशोर अवस्था में अध्येता भावनात्मक रूप से किसी भी तथ्य को समझने में जल्दी ...

अध्येता या अधिगमकर्ता Learner

Image
Home अध्येता या अधिगमकर्ता Learner अध्येता या अधिगमकर्ता Learner       अध्येता का शाब्दिक अर्थ होता है- “अध्ययन करने वाला”। इसके अलावा अध्येता को शिक्षार्थी, विद्यार्थी या अधिगमकर्ता भी कहते है, जो कि शिक्षण का केन्द्रबिन्दु होता है। प्रारम्भ में अध्येता अपरिपक्व अवस्था में होता है, किन्तु बाद में धीरे-धीरे वह सामाजिक एवं सांस्कृतिक गुणों के माध्यम से परिपक्व अवस्था में आ जाता है। अध्येता में अनुशासन की प्रवृत्ति शिक्षण के माध्यम से ही विकसित होती है और वह धीरे-धीरे एक आदर्श नागरिक बन कर राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अध्येता की मुख्य विशेषताएं   अध्येता ज्ञान की प्राप्ति करता है। अध्येता स्मरण एवं अनुभव को संगठित व परिष्कृत करता है।    अध्येता के अधिगम की प्रेरणा, स्वाभाविक रूचियाँ, अभिरुचियाँ, एवं अभिवृत्तियों को निर्धारित करता है।   अध्येता अधिगम प्रक्रिया को सफल अथवा असफल करता है।  अध्येता अधिगम प्रक्रिया में व्यक्तिगत एवं सामाजिक आवश्यकताओं को जागृत करता है।  अध्येता राष्ट्र के निर्माण एवं समाज के चारित्रिक सद्...

शिक्षण की विशेषताएं एवं आधारभूत अवश्यकताएं Features and Basic Requirements of Teaching

Image
Home शिक्षण की विशेषताएं एवं आधारभूत अवश्यकताएं Features and Basic Requirements of Teaching शिक्षण की विशेषताएं एवं आधारभूत अवश्यकताएं Features and Basic Requirements of Teaching      शिक्षण वह प्रक्रिया है जिसमें शिक्षक शिक्षार्थी का ज्ञान, कौशल तथा अभिरुचियों आदि को सीखने में सहायता करता है। इस आधार पर शिक्षण की निम्नलिखित विशेषताएं है- शिक्षण एक व्यवसायिक प्रक्रिया है।  शिक्षण एक पारस्परिक अन्तःक्रिया है जिसमें अध्यापक विद्यार्थी का मार्गदर्शन और विकास करता है।  शिक्षण विविध में रूपों सम्पन्न होती है, जैसे- औपचारिक, अनौपचारिक, निदेशात्मक एवं अनुदेशात्मक प्रशिक्षण आदि।  शिक्षण का अवलोकन एवं विश्लेषण वैज्ञानिक ढंग से होता है।  शिक्षण में सम्प्रेषण कौशल का आधिपत्य होता है।  शिक्षण, शिक्षक के परिश्रम का परिणाम होता है।  शिक्षण में अपेक्षित सूचनाओं का आदान-प्रदान होता है।  शिक्षण के द्वारा छात्र बौद्धिक विकास होता है।  शिक्षण के द्वारा छात्र के चरित्र का विकास होता है। शिक्षण की आधारभूत अवश्यकताएं शिक्षण की मूलभूत अवश्यकता...

हण्ट शिक्षण मॉडल Hunt Teaching Model

Image
Home हण्ट शिक्षण मॉडल Hunt Teaching Model हण्ट शिक्षण मॉडल Hunt Teaching Model       हण्ट शिक्षण मॉडल को चिन्तन  स्तर की शिक्षण व्यवस्था भी कहते है। चिन्तन के स्तर पर शिक्षक अपने छात्रों में चिन्तन, तर्क तथा कल्पना शक्ति को बढ़ता है , जिससे छात्र इन उपगमों के माध्यम से अपनी समस्या का समाधान कर सके। इस स्तर पर शिक्षण में स्मृति तथा बोध दोनों स्तरों का शिक्षण निहित होता है। इसके बिना चिन्तन-स्तर का शिक्षण सफल नहीं हो सकता।      चिन्तन स्तर का शिक्षण समस्या केन्द्रित होता है, इसमें छात्र को मौलिक चिन्तन करना होता है। इस स्तर पर छात्र विषय-वस्तु के सम्बन्ध में आलोचनात्मक दृष्टिकोण अपनाते है। इस स्तर पर छात्र सीखे हुये तथ्यों तथा सामान्यीकरण की जाँच करता है और नवीन तथ्यों की खोज करता है।      इस शिक्षण के सम्बन्ध में विग्गी का कथन है कि " चिन्तन स्तर के शिक्षण में कक्षा में एक ऐसा वातावरण विकसित किया जाता है, जो अधिक सजीव, प्रेरणादायक, सक्रिय, आलोचनात्मक, संवेदनशील हो और नवीन एवं मौलिक चिन्तन को खुला अवसर प्रदान करे। इस प्रकार का शिक्षण बोध स...

मॉरिसन शिक्षण मॉडल Morrison Teaching Model

Image
Home मॉरिसन शिक्षण मॉडल Morrison Teaching Model मॉरिसन शिक्षण मॉडल Morrison Teaching Model      मॉरिसन शिक्षण मॉडल को बोध स्तर या समझ स्तर की शिक्षण व्यवस्था भी कहते है। शिक्षण के क्षेत्र में बोध एक बहुत व्यापक शब्द है। बोध शब्द को मनोवैज्ञानिको तथा शिक्षाशास्त्रीयों ने कई अर्थों में प्रयुक्त किया है, इसलिए शिक्षक भी इस शब्द को अनिश्चित ढंग से प्रस्तुत करता है। शब्दकोश में भी इसके कई अर्थ दिये गए है, जैसे- अर्थ का प्रत्यक्षीकरण करना, विचारों का बोध होना, गहनता से परिचित होना  प्रकृति एवं स्वभाव को समझना  भाषा में प्रयुक्त होने वाले अर्थ को समझना तथा तथ्य के रूप में स्पष्ट हो जाना।         मौरिस एल विग्गी ने बोध का प्रयोग निम्नलिखित तीन पक्षों को स्पष्ट करने के लिए किया है- विभिन्न तथ्यों में सम्बन्ध देखना तथ्यों को संचालन के रूप में देखना तथ्यों के सम्बन्ध तथा संचालन दोनों को समन्वित करना      बोध स्तर के शिक्षण के लिए यह आवश्यक है कि इससे पूर्व स्मृति स्तर पर शिक्षण हो चुका हो। इसके बिना बोध स्तर शिक्षण सफल नहीं हो...

हरबर्ट शिक्षण मॉडल Herbert Teaching Model

Image
Home हरबर्ट शिक्षण मॉडल Herbert Teaching Model हरबर्ट शिक्षण मॉडल Herbert Teaching Model      हरबर्ट शिक्षण मॉडल को स्मृति स्तर या स्मरण शक्ति स्तर की शिक्षण व्यवस्था भी कहते है। इस स्तर पर छात्र केवल कण्ठस्थ कर तथ्यों की जानकारी करते है। यही करना है की इस स्तर पर प्रत्यास्मरण की क्रिया पर जोर दिया जाता है। तथ्यों को कण्ठस्थ करने की क्षमता का बुद्धि से सीधा सम्बन्ध नहीं होता। एक मन्द बुद्धि बालक भी तथ्यों को कण्ठस्थ करके आसानी से लम्बे समय तक याद रख सकता है जबकि इसके विपरीत भी हो सकता है।     स्मृति स्तर के शिक्षण का बुद्धि से सह-सम्बन्ध नहीं होता फिर भी इस स्तर के शिक्षण से बौद्धिक विकास में सहायता अवश्य मिलती है। समस्या के समाधान में स्मृति स्तर बहुत सहायक होता है। कण्ठस्थ किए गए तथ्यों का छात्रों के विकास में बहुत योगदान होता है। कविता, पाठ, शब्दार्थ और उनका अभ्यास, संस्कृत के रूप, पहाड़े, गिनतियाँ, भाषा में वर्तनी, व्याकरण तथा ऐतिहासिक घटनाओं के शिक्षण का सम्बन्ध स्मृति स्तर से ही होता है। स्मृति स्तर के शिक्षण में संकेत अधिगम, श्रृंखला अधिगम तथा ...

शिक्षण के स्तर Level of Education

Image
Home शिक्षण के स्तर Level of Education शिक्षण के स्तर Level of Education     शिक्षण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसका उद्देश्य छात्रा को सोचने व समझने के लिए प्रेरित करना है। शिक्षण का सीखने से घनिष्ट सम्बन्ध है। शिक्षण प्रक्रिया में एक ही पाठ्यक्रम को विद्यालय के विभिन्न स्तरों पर पढ़ाया जाता है। क्योंकि पाट्य वस्तु का अपना एक स्वरूप होता है जिसके द्वारा शिक्षण के विभिन्न उद्देश्य की प्राप्ति की जाती है। शिक्षण के सभी उद्देश्य पूर्णतः स्पष्ट होने चाहिए तभी शिक्षक प्रभावशाली साधनों का प्रयोग कर इन्हें ओर अधिक स्पष्ट कर सकता है। शिक्षण की प्रक्रिया को सतत् और विचारशीलता के आधार पर तीन स्तरों में विभाजित कर सकते हैं। नीचे के स्तर ऊपर के स्तरों के लिए एक पूरक का कार्य करते हैं। शिक्षण के इस सतत स्तरों को मुखतः तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है - स्मृति स्तर -  स्मरण शक्ति स्तर की शिक्षण व्यवस्था।  बोध स्तर - समझ स्तर की शिक्षण व्यवस्था।  चिन्तन स्तर - विचारशीलता अर्थात शोध के स्तर की शिक्षण व्यवस्था।  ------------------------------ -----------------------...

गैग्ने और ब्रिग्स द्वारा शिक्षण का वर्गीकरण Classification of Teaching by Gagne and Briggs

Image
Home गैग्ने और ब्रिग्स द्वारा शिक्षण का वर्गीकरण Classification of Teaching by Gagne and Briggs गैग्ने और ब्रिग्स द्वारा शिक्षण का वर्गीकरण Classification of Teaching by Gagne and Briggs गैग्ने और ब्रिग्स ने शिक्षण के  उद्देश्यों को 5 स्तरों पर विभाजित किया - ज्ञानात्मक रणनीतियाँ बौद्धिक कौशल मनोदृष्टि मौखिक सूचना संचालन तन्त्र और शारीरिक क्षमता ज्ञानात्मक रणनीतियाँ इस स्तर पर छात्र के स्वयं के शिक्षण, स्मरण शक्ति एवं विचार कौशल को विकसित करने के लिए नई तकनीकों एवं विधियों को शामिल किया जाता है। बौद्धिक कौशल इस स्तर पर किसी समस्या को सुलझाने, सीखने की विधि और नियम को शामिल किया जाता है। मनोदृष्टि इस स्तर पर किसी छात्र की आंतरिक या मानसिक स्थिति को व्यक्त किया जाता है। मौखिक सूचना इस स्तर पर किसी छात्र द्वारा अर्जित ज्ञान के मौखिक प्रदर्शन का आयोजन किया जाता है। संचालन तन्त्र और शारीरिक क्षमता इस स्तर पर छात्र के मस्तिष्क, तन्त्रिका प्रणाली और स्नायु तन्त्र का एक साथ सामंजस्य स्थापित किया जाता है।  ------------------------------ अन्य महत्वपूर्ण बिन्दु भी देखे...

ब्लूम द्वारा शिक्षण का वर्गीकरण Bloom's Classification of Teaching

Image
Home ब्लूम द्वारा शिक्षण का वर्गीकरण Bloom's Classification of Teaching ब्लूम द्वारा शिक्षण का वर्गीकरण Bloom's Classification of Teaching ब्लूम ने शिक्षण को तीन भागों में बाँटा, जिसे अंग्रेजी भाषा में 3H भी कहा गया है। ये 3H है- Head (ज्ञानात्मक ज्ञान क्षेत्र) Heart (भावात्मक ज्ञान क्षेत्र) Hand (मनोसंचालित ज्ञान क्षेत्र) Head (ज्ञानात्मक ज्ञान क्षेत्र) ज्ञानात्मक ज्ञान क्षेत्र बौद्धिक क्षमता के विकास से सम्बन्धित होता है। इस क्षेत्र को 6 स्तरों में विभाजित किया गया है- ज्ञान - इसका सम्बन्ध जानकारी से होता है। बोध - इसका सम्बन्ध समझ से है। उपयोग - इसका सम्बन्ध अमूर्त ज्ञान को मूर्त रूप में लाना है। विश्लेषण - इसका  सम्बन्ध प्राप्त सूचना को घटकों में विभाजित करना है। संश्लेषण - इसका सम्बन्ध सूचना से प्राप्त घटकों को समायोजित करना है। मूल्यांकन - यह एक सतत प्रक्रिया है। जिसका सम्बन्ध विशेष प्रयोजनों में प्रयुक्त तरीके और सामग्री के बारे में किए गए निर्णय से होता है। Heart (भावात्मक ज्ञान क्षेत्र) यह क्षेत्र में मनोभाव या मनोदृष्टि प्रेरणा, शिक्षण की सहभागित...