शिक्षण की अवधारणा Concept of Teaching शिक्षण एक ऐसी सतत् प्रक्रिया है, जिसमें बहुत से ऐसे कारक शामिल होते है जिनसे छात्र अपने ज्ञान और कौशल को अर्जित करता है। साधारणतः शिक्षण का अर्थ ‘शिक्षा लेना है’ जबकि इसका वास्तविक अर्थ ‘ सीखना या सीख देना है’। शिक्षण एक सामाजिक प्रक्रिया है, जिसके द्वारा छात्र में मानवीय मूल्यों को विकस किया जाता है। वृहद रूप में शिक्षण वह सतत् प्रक्रिया है जिसमे छात्र या व्यक्ति औपचारिक या अनौपचारिक रूप से आजीवन सीखते-सिखाते रहता है। व्यवहारिक रूप में शिक्षण से अभिप्राय औपचारिक रूप से किसी शिक्षण संस्थान में शिक्षा ग्रहण करने से होता है। वर्तमान अधिगम प्रणाली में शिक्षा का अभिप्राय विद्यार्थियों में अधिगम के द्वारा प्रयोगात्मक विधियों द्वारा करके सिखाना है न की बलपूर्वक ज्ञान को छात्र के मस्तिष्क में बिठाना। शिक्षण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा शिक्षार्थी नवीन ज्ञान का अर्जन करता है। इस सन्दर्भ में अनेकों विद्वानों ने शिक्षण की परिभाषाएं दी है जिनमे से महत्वपूर्ण परिभाषाएं निम्नलिखित है - रियान्स के अनुसार, “दूसरों को सीखाने, दिशा-...
Comments
Post a Comment