Saturday, October 2, 2021

मान लें कि आप किसी राष्ट्रीयकृत बैंक की कार्यकारी क्षमता की जांच करना चाहते हैं तो आप निम्नलिखित में से किस तरीके को अपनायेंगे?

UGC NET General Paper

Home

syllabus

Question Bank

About the UGC Net Exam

About the Writer

65.मान लें कि आप किसी राष्ट्रीयकृत बैंक की कार्यकारी क्षमता की जांच करना चाहते हैं तो आप निम्नलिखित में से किस तरीके को अपनायेंगे?

  1. क्षेत्र प्रतिचयन
  2. बहु-अवस्था प्रतिचयन
  3. आनुक्रमिक प्रतिचयन
  4. नियताश (कोटा) प्रतिचयन


उत्तर- (1) किसी राष्ट्रीयकृत बैंक की कार्यकारी क्षमता को जाँच करने के लिए 'क्षेत्र प्रतिचयन' (Area Sampling) का चयन करना पड़ेगा। इस पद्धति में क्षेत्र बड़ा होने के कारण पूरे अध्ययन क्षेत्र को कई Area में बांट दिया जाता है तथा मानचित्र की सहायता से कई क्षेत्रों में विभाजित कर देते हैं।

एक प्राक्कल्पना क्या होती है?

UGC NET General Paper

Home

syllabus

Question Bank

About the UGC Net Exam

About the Writer

64.एक प्राक्कल्पना है-

  1. कानून
  2. अभिनियम
  3. अभ्युपगम
  4. अन्वितार्थ


उत्तर- (3) एक प्राक्कल्पना अन्वितार्थ (Supposition) अर्थात् अनुमान होता है। प्राक्कल्पना शोध के विषय के अनेक पक्षों पर शोधकर्ता द्वारा बनाई जाती है। 

शोध किस लिए किया जाता है?

UGC NET General Paper

Home

syllabus

Question Bank

About the UGC Net Exam

About the Writer

63.शोध किया जाता है-

                I.      नए ज्ञान के सृजन के लिए

              II.      सिद्धान्त विकसित न करने के लिए

             III.      शोध उपाधि प्राप्ति के लिए

             IV.      विद्यमान ज्ञान की पुनर्व्याख्या के लिए

उपर्युक्त में से कौन सही हैं ?

a)  I, III एवं II

b) III, II एवं IV

c)  II, I एवं II

d) I, III एवं IV


उत्तर- ( d ) अनुसंधान में नवीन तथ्यों की खोज की जाती है। शोध कार्यों द्वारा प्राचीन प्रत्ययों तथा तथ्यों का नवीन अर्थापन (New InterPretation) किया जाता है। ऐसी परिस्थितियों की जानकारी की जाती है जिनमें विशिष्ट तथ्य क्रियाशील होने हैं तथा अन्य क्रियाशील नहीं होते, जबकि वे तथ्य समान प्रतीत होते हैं।

एक शोथार्थी के आवश्यक गुण होते हैं?

UGC NET General Paper

Home

syllabus

Question Bank

About the UGC Net Exam

About the Writer

62.एक शोथार्थी के आवश्यक गुण होते हैं-

  1. स्वतन्त्र परिप्रश्न की प्रवृत्ति
  2. अवलोकन एवं प्रमाण पर निर्भरता
  3. ज्ञान का व्यवस्थितिकरण अथवा सिद्धान्तीकरण
  4. उपर्युक्त सभी


उत्तर- (4) एक शोधार्थी के आवश्यक गुण इस प्रकार है –

  1. जिज्ञासा प्रवृत्ति
  2. स्वतंत्र परिप्रश्न की प्रवृत्ति
  3. अवलोकन एवं प्रमाण पर निर्भरता
  4. ज्ञान का व्यवस्थितिकरण अथवा सिद्धान्तीकरण
  5. सशक्त कल्पना शक्ति
  6. योग्यता
  7. धैर्य

शोधकार्य करने की प्रक्रिया में परिकल्पना को सूत्रबद्ध करने के पश्चात् क्या आता है?

UGC NET General Paper

Home

syllabus

Question Bank

About the UGC Net Exam

About the Writer

61. शोधकार्य करने की प्रक्रिया में परिकल्पना को सूत्रबद्ध करने के पश्चात् आता है-

  1. उद्देश्यों का कथन
  2. आंकड़ों की व्याख्या
  3. शोध उपकरण का चयन
  4. आंकड़ों का एकत्रीकरण


उत्तर- (3) शोध उपकरण इकाई संरचना

  1. उद्देश्य
  2. परिचय
  3. रेटिंग पैमाने
  4. मनोवृति पैमाने
  5. राय 
  6. प्रश्नावली
  7. चेकलिस्ट
  8. सिमेंटिक को अलग पैमाने
  9. मनोवैज्ञानिक परीक्षण
  10. इन्वेंटरी
  11. अवलोकन
  12. साक्षात्कार

Friday, October 1, 2021

विशेषज्ञों का ज्ञान के एक विशिष्ट क्षेत्र से संबंधित वर्ग एक स्थान पर एक नए पाठ्यक्रम के पाठ्य विवरण तैयार करने के लिए एकत्रित हुआ। इस प्रक्रिया को कहा जा सकता है?

UGC NET General Paper

Home

syllabus

Question Bank

About the UGC Net Exam

About the Writer

60.विशेषज्ञों का ज्ञान के एक विशिष्ट क्षेत्र से संबंधित वर्ग एक स्थान पर एक नए पाठ्यक्रम के पाठ्य विवरण तैयार करने के लिए एकत्रित हुआ। इस प्रक्रिया को कहा जा सकता है-

  1. संगोष्ठी (सेमिनार)
  2. कार्यशाला
  3. सम्मेलन (कॉन्फरेस)
  4. गोष्ठी (सिम्पोजियम)


उत्तर- (3) सम्मेलन (Conference)- समूह के व्यक्तियों के ज्ञान, अनुभव, विचार, भावनाओं एवं राय को एक सामान्य उद्देश्य के लिए सलाह एवं परिचर्चा करने की प्रक्रिया सम्मेलन कहलाती हैं । यह एक प्रकार की सभा होती है जहाँ सदस्य अपने ज्ञान का संग्रहण करते हैं। प्रस्तुत विषय से संबंधित सूचनाओं पर अपने विचारों एवं दृष्टिकोणों का आदान-प्रदान करते हैं। सम्मेलन में सदस्य अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं पर विचार विमर्श करते हैं।

न्यूटन ने गति के नियम के तीन मूल सिद्धांत प्रस्तुत किये। उनके इस शोध को वर्गीकृत किया गया है?

UGC NET General Paper

Home

syllabus

Question Bank

About the UGC Net Exam

About the Writer

59.न्यूटन ने गति के नियम के तीन मूल सिद्धांत प्रस्तुत किये। उनके इस शोध को वर्गीकृत किया गया है-

  1. वर्णनात्मक शोध के रूप में
  2. प्रतिदर्श (नमूना) सर्वेक्षण के रूप में
  3. मूलभूत शोध के रूप में
  4. व्यावहारिक शोध के रूप में


उत्तर- (3) मूलभूत शोध - ऐसे अनुसंधान जिनके निष्कर्षों द्वारा किन्हीं विशेष वैज्ञानिक नियमों का प्रतिपादन हो इस वर्ग में आते है। मूलभूत शोध का मुख्य उद्देश्य नई प्ररचनाओं (Constructs) का निर्माण करना है। मूलभूत शोध में अनुसंधानकर्ता प्राकृतिक घटनाओं (Phenomena) को अपने अध्ययन के निष्कर्षो से सम्बन्धित करता है। इस प्रकार के अनुसंधान का मुख्य कारण तथ्यों का एकत्रीकरण है। अनुसंधानकर्ता इन तथ्यों को उपयोगिता आदि की दृष्टि से एकत्रित नहीं करता। वह केवल इन तथ्यों को इसलिए एकत्रित करता है, क्योंकि तथ्य एकत्रित करने योग्य है। मूलभूत शोध इस प्रकार, हमारे ज्ञान में वृद्धि करता है।

प्राकृतिक आपदा से बचाव

Protection from natural disaster   Q. Which one of the following is appropriate for natural hazard mitigation? (A) International AI...