Posts

विशेषज्ञों का ज्ञान के एक विशिष्ट क्षेत्र से संबंधित वर्ग एक स्थान पर एक नए पाठ्यक्रम के पाठ्य विवरण तैयार करने के लिए एकत्रित हुआ। इस प्रक्रिया को कहा जा सकता है?

UGC NET General Paper Home syllabus Question Bank About the UGC Net Exam About the Writer 60. विशेषज्ञों का ज्ञान के एक विशिष्ट क्षेत्र से संबंधित वर्ग एक स्थान पर एक नए पाठ्यक्रम के पाठ्य विवरण तैयार करने के लिए एकत्रित हुआ। इस प्रक्रिया को कहा जा सकता है- संगोष्ठी (सेमिनार) कार्यशाला सम्मेलन (कॉन्फरेस) गोष्ठी (सिम्पोजियम) उत्तर- (3) सम्मेलन ( Conference)-  समूह के व्यक्तियों के ज्ञान , अनुभव , विचार , भावनाओं एवं राय को एक सामान्य उद्देश्य के लिए सलाह एवं परिचर्चा करने की प्रक्रिया  सम्मेलन  कहलाती हैं । यह एक प्रकार की सभा होती है जहाँ सदस्य अपने ज्ञान का संग्रहण करते हैं। प्रस्तुत विषय से संबंधित सूचनाओं पर अपने विचारों एवं दृष्टिकोणों का आदान-प्रदान करते हैं। सम्मेलन में सदस्य अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं पर विचार विमर्श करते हैं।

न्यूटन ने गति के नियम के तीन मूल सिद्धांत प्रस्तुत किये। उनके इस शोध को वर्गीकृत किया गया है?

UGC NET General Paper Home syllabus Question Bank About the UGC Net Exam About the Writer 59. न्यूटन ने गति के नियम के तीन मूल सिद्धांत प्रस्तुत किये। उनके इस शोध को वर्गीकृत किया गया है- वर्णनात्मक शोध के रूप में प्रतिदर्श (नमूना) सर्वेक्षण के रूप में मूलभूत शोध के रूप में व्यावहारिक शोध के रूप में उत्तर- (3) मूलभूत शोध - ऐसे अनुसंधान जिनके निष्कर्षों द्वारा किन्हीं विशेष वैज्ञानिक नियमों का प्रतिपादन हो इस वर्ग में आते है। मूलभूत शोध का मुख्य उद्देश्य नई प्ररचनाओं ( Constructs) का निर्माण करना है। मूलभूत शोध में अनुसंधानकर्ता प्राकृतिक घटनाओं ( Phenomena) को अपने अध्ययन के निष्कर्षो से सम्बन्धित करता है। इस प्रकार के अनुसंधान का मुख्य कारण तथ्यों का एकत्रीकरण है। अनुसंधानकर्ता इन तथ्यों को उपयोगिता आदि की दृष्टि से एकत्रित नहीं करता। वह केवल इन तथ्यों को इसलिए एकत्रित करता है , क्योंकि तथ्य एकत्रित करने योग्य है। मूलभूत शोध इस प्रकार , हमारे ज्ञान में वृद्धि करता है।

एक शोधपत्र शोधकार्य की रिपोर्ट होता है, जिसका आधार होता है?

UGC NET General Paper Home syllabus Question Bank About the UGC Net Exam About the Writer 58. एक शोधपत्र शोधकार्य की रिपोर्ट होता है , जिसका आधार होता है- केवल प्राथमिक आंकड़ा केवल द्वितीयक आंकड़ा प्राथमिक और द्वितीयक आंकड़ा दोनों उपर्युक्त में से कोई नहीं उत्तर- (3) एक शोध पत्र शोधकार्य की रिपोर्ट होता है जिसका आधार प्राथमिक और द्वितीयक आंकड़ा दोनो होता है। शोध पत्र के लेखकों को साधारणतः दो स्रोतों की सहायता लेनी होती है- प्राथमिक स्रोत तथा गौण स्रोत। इन स्रोतो के आधार पर ही शोध पत्र का मूल्यांकन किया जाता है। 

एक प्रक्रिया के रूप में शोध का अर्थ स्पष्ट करने के लिए किन सूक्तियों की प्रासंगिक है?

UGC NET General Paper Home syllabus Question Bank About the UGC Net Exam About the Writer 57. एक प्रक्रिया के रूप में शोध का अर्थ स्पष्ट करने के लिए निम्नलिखित सूक्तियों में से कौन-सी प्रासंगिक नहीं है ? क्रमबद्ध क्रिया वस्तुनिष्ठ अवलोकन प्रयोग एवं त्रुटि समस्या समाधान उत्तर- (3) एक प्रक्रिया के रूप में शोध का अर्थ स्पष्ट करने के लिए , क्रमबद्ध क्रिया , वस्तुनिष्ठ अवलोकन और समस्या समाधान का होना आवश्यक है।

दृश्यप्रपंचशास्त्र (फिनॉमिनॉलॉजी) शब्द किस प्रक्रिया से सम्बन्धित है?

UGC NET General Paper Home syllabus Question Bank About the UGC Net Exam About the Writer 56. दृश्यप्रपंचशास्त्र (फिनॉमिनॉलॉजी) शब्द निम्नलिखित की प्रक्रिया से सम्बन्धित है- गुणात्मक शोध की प्रसरण के विश्लेषण की सहसम्बन्ध के अध्ययन की सभाविता के प्रतिचयन की   उत्तर- (1) दृश्य प्रपंच शास्त्र (फिनॉमिनॉलॉजी) शब्द गुणात्मक शोध की प्रक्रिया से संबंधित है।  गुणात्मक अनुसंधान ( Qualitative research)-  गुणात्मक अनुसंधान अलग-अलग शैक्षणिक विषयों में विनियोजित , पारंम्परिक रूप से सामाजिक विज्ञान , साथ ही बाजार अनुसंधान और अन्य सन्दर्भो में जांच की एक विधि है। गुणात्मक शोधकर्ताओं का उद्देश्य मानवीय , व्यवहार और ऐसे व्यवहार को शासित करने वाले कारणों को गहराई से समझाना है। गुणात्मक शोध न केवल क्या , कहाँ , कब , की छानबीन करता है बल्कि क्यों और कैसे को भी खोजता है। इसलिए बड़े नमूनों के बाजाय अक्सर छोटे पर संकेन्द्रित नमूनों की जरूरत होती है।  गुणात्मक विधि केवल विशिष्ट अध्ययन पर किए गए मामलों पर जानकारी उत्...

सोसियोग्राम' तकनीक का प्रयोग किस लिए किया जाता है?

UGC NET General Paper Home syllabus Question Bank About the UGC Net Exam About the Writer 55. ' सोसियोग्राम ' तकनीक का प्रयोग किया जाता है- व्यावसायिक रुचि के अध्ययन के लिए पेशेवर क्षमता के अध्ययन के लिए मानवीय सम्बन्ध के अध्ययन के लिए उपलब्धि प्रेरणा के अध्ययन के लिए उत्तर- (3) सोसियोग्राम ( Sociogram)- सोसियोग्राम एक ग्राफिक प्रोग्राम है। इसका प्रयोग मानवीय सम्बन्ध के अध्ययन के लिए किया जाता है। याकूब एल मोरेनो द्वारा Sociogram को विकसित किया गया। यह एक समूह के भीतर विकल्प या वरीयताओं का विश्लेषण करने के लिए होता है।

एक चिकित्सक ने डेंगू बुखार की दो औषधियों की सापेक्षिक प्रभावशीलता का अध्ययन किया। उसके शोध को किस अनुसंधान विधि के अन्तर्गत वर्गीकृत किया जाएगा?

UGC NET General Paper Home syllabus Question Bank About the UGC Net Exam About the Writer 54. एक चिकित्सक ने डेंगू बुखार की दो औषधियों की सापेक्षिक प्रभावशीलता का अध्ययन किया। उसके शोध को वर्गीकृत किया जाएगा- वर्णात्मक सर्वेक्षण के रूप में प्रयोगात्मक शोध के रूप में वैयक्तिक अध्ययन के रूप में नृजाति वर्णन के रूप में उत्तर- (2) एक चिकित्सक ने डेंगू बुखार की दो औषधियों की सापेक्षिक प्रभावशीलता का अध्ययन किया। उसके शोध को प्रयोगात्मक शोध के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा। प्रयोगात्मक अनुसंधान विधि ( Experimental Research Method)- यह अनुसंधान की एक वैज्ञानिक विधि है जिसके अन्तर्गत एक अनुसंधानकर्ता सदैव नवीन तथ्यों की खोज में प्रवृत्त रहता है। यह विधि ज्ञान के भंडार में अपना योगदान देती है तथा उसमें वृद्धि करती है। प्रयोगात्मक अनुसंधान विधि की परिभाषाएं- 1.     जहोदा ( Jahoda) के अनुसार "प्रयोगात्मक विधि परिकल्पना के परीक्षण की एक विधि है"।  2.    बीवरेज ( Beverage) “ प्रयोग में प्रायः किस...