Posts

Showing posts with the label Concept of Teaching

शिक्षण की प्रकृति I Nature of Teaching

Image
शिक्षण की प्रकृति Nature of Teaching शिक्षण की प्रकृति Nature of Teaching      शिक्षण की प्रकृति सदैव सकारात्मक होती है। शिक्षण के माध्यम से छात्र में संज्ञानात्मक, भावात्मक और क्रियात्मक पक्षों का विकास किया जाता है। शिक्षण की प्रक्रिया में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। शिक्षक के ज्ञान के द्वारा ही शिक्षार्थी को शिक्षण की प्रकृति का बोध होता है। विभिन्न शिक्षण पद्धतियों के आधार पर शिक्षण की प्रकृति को निम्न प्रकार से समझा गया है- शिक्षण कला एवं विज्ञान दोनों है।  शिक्षण एक त्रिध्रुवीय प्रक्रिया है, जिसके तीन ध्रुव शिक्षक, शिक्षार्थी और पाठ्यक्रम होते है।  शिक्षण एक उद्देश्यपूर्ण प्रक्रिया है।  शिक्षण एक अन्तःप्रक्रिया है।  शिक्षण एक उपचरात्मक प्रक्रिया है।  शिक्षण एक विकासात्मक प्रक्रिया है।  शिक्षण एक भाषायी प्रक्रिया है।     शिक्षण प्रक्रिया में शिक्षार्थियों की पाठ्यचर्या तथा विषयवस्तु का विश्लेषण तार्किक आधार पर किया जाता है। शिक्षण की इस तार्किक प्रक्रिया का प्रारूप छः स्तरों में विभाजित किया जाता है, जो कि निम्...

शिक्षण की अवधारणा

Image
शिक्षण की अवधारणा Concept of Teaching     शिक्षण एक ऐसी सतत् प्रक्रिया है, जिसमें बहुत से ऐसे कारक शामिल होते है जिनसे छात्र अपने ज्ञान और कौशल को अर्जित करता है। साधारणतः  शिक्षण का अर्थ ‘शिक्षा लेना है’ जबकि इसका वास्तविक अर्थ ‘ सीखना या सीख देना है’। शिक्षण  एक सामाजिक प्रक्रिया है, जिसके द्वारा छात्र में मानवीय मूल्यों को विकस किया जाता है। वृहद  रूप में शिक्षण वह सतत् प्रक्रिया है जिसमे छात्र या व्यक्ति औपचारिक या अनौपचारिक रूप से आजीवन सीखते-सिखाते रहता है। व्यवहारिक रूप में शिक्षण से अभिप्राय औपचारिक रूप से किसी शिक्षण संस्थान में शिक्षा ग्रहण करने से होता है। वर्तमान अधिगम प्रणाली में शिक्षा का अभिप्राय विद्यार्थियों में अधिगम के द्वारा प्रयोगात्मक विधियों द्वारा करके सिखाना है न की बलपूर्वक ज्ञान को छात्र के मस्तिष्क में बिठाना। शिक्षण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा शिक्षार्थी नवीन ज्ञान का अर्जन करता है। इस सन्दर्भ में अनेकों विद्वानों ने शिक्षण की परिभाषाएं दी है जिनमे से महत्वपूर्ण परिभाषाएं निम्नलिखित है - रियान्स के अनुसार, “दूसरों को सीखाने, दिशा-...