Friday, September 24, 2021

अध्यापक को प्रश्न पूछने में अनिरूद्ध (धारावाही) कब माना जाता है?


Q. अध्यापक को प्रश्न पूछने में अनिरूद्ध (धारावाही) माना जाता है, यदि वह निम्नलिखित प्रश्न पूछ सकता है -

  1. अर्थपूर्ण प्रश्न
  2. जितना जयादा सम्भव हो उतने प्रश्न
  3. निश्चित समय में प्रश्नों की अधिकतम संख्या
  4. निश्चित समय में बहुत से अर्थपूर्ण प्रश्न


उत्तर - (4) अध्यापक को प्रश्न पूछने में अनिरूद्ध (धारावाही) माना जाता है, यदि वह निश्चिति समय में बहुत से अर्थ पूर्ण प्रश्न पूछ सकता है।


जब कुछ विद्यार्थी शरारत करके कक्षा के अनुशासन को जानबूझ कर भंग करने की चेष्टा कर रहे हों तो एक अध्यापक के रूप में आपकी भूमिका क्या होगी?


Q. जब कुछ विद्यार्थी शरारत करके कक्षा के अनुशासन को जानबूझ कर भंग करने की चेष्टा कर रहे हों तो एक अध्यापक के रूप में आपकी भूमिका क्या होगी?

  1. उन विद्यार्थियों को विद्यालय से निकालना।
  2. उन विद्यार्थियों को पृथक रखना।
  3. अपनी सत्ता के साथ उस समूह का सुधार करना।
  4. उन्हें आत्मपरीक्षण का अवसर देना और उनके व्यवहार में सुधार लाना।


उत्तर- (4) जब कुछ विद्यार्थी शरारत करके कक्षा के अनुशासन को जानबूझकर भंग करने की चेष्टा कर रहे हों तो एक अध्यापक के रूप हमें उन्हे आत्मपरीक्षण का अवसर देना और उनके व्यवहार में सुधार लाना चाहिए जिससे वे अनुशासित हो सके और शरारत को छोड़कर कक्षा में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें।


विद्यार्थियों का सही मूल्यांकन निम्नलिखित पद्धतियों में से किससे किया जा सकता है?


Q. विद्यार्थियों का सही मूल्यांकन निम्नलिखित पद्धतियों में से किससे किया जा सकता है?

  1. पाठ्यक्रम के अन्त में मूल्यांकन
  2. वर्ष में दो बार मूल्यांकन
  3. सतत मूल्यांकन
  4. निर्माणात्मक मूल्यांकन


उत्तर- (3) विद्यार्थियों का सही मूल्यांकन सतत मूल्यांकनपद्धति से किया जा सकता है क्योंकि छात्रों द्वारा किए जा रहे प्रयत्नों की सफलता, असफलता या आंशिक सफलता का जिस कारण एवं जिस प्रकार पता लगाया जाता है उसी का नाम मूल्यांकन है और यह मूल्यांकन अगर सतत हो तो विद्यार्थी की समस्या का निवारण भी सतत होगा। 


मान लें कि एक विद्यार्थी अपनी समस्याओं को अपने अध्यापक के साथ बांटता चाहता हे और इसके लिये वह अध्यापक के घर जाता है तो अध्यापक को क्या करना चाहिए?


Q. मान लें कि एक विद्यार्थी अपनी समस्याओं को अपने अध्यापक के साथ बांटता चाहता हे और इसके लिये वह अध्यापक के घर जाता है तो अध्यापक को -

  1. विद्यार्थी के माता-पिता से सर्पक करके उसकी समस्या का समाधान करना चाहिये। 
  2. उसे बताये कि वो उसके घर कभी न आये।
  3. उसे बताये कि वो प्रधानाध्यापक से मिले और समस्या का हल करे।
  4. उसे युक्ति संगत सहायता दे ओर उसके मनोबल को प्रोत्साहित करें।


उत्तर - (4) जब एक विद्यार्थी अपनी समस्याओं को अपने अध्यापक के साथ बांटना चाहता है और इसके लिए वह अध्यापक के घर जाता है तो अध्यापक को चाहिए की वह उसे युक्ति संगत सहायता दे और उसके मनोबल को प्रोत्साहित करें। ऐसा करने से विद्यार्थी के मन में उत्पन्न निराशा भाव समाप्त होगा और वह अपने लक्ष्य की ओर उन्नत होगा।


मूल्य शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों मन में अन्तर्निविष्ट करना है?



Q. मूल्य शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों मन में अन्तर्निविष्ट करना है?

  1. नैतिक मूल्यों का
  2. सामाजिक मूल्यों का
  3. राजनीतिक मूलयों का
  4. आर्थिक मूल्यों का


उत्तर - (1) मूल्य शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों मन में नैतिक मूल्यों का अन्तर्निविष्ट करना है। ताकि वह उत्तम शिक्षा प्राप्त करके अपना, सर्वागिण विकास करे साथ ही वह देश और मानवता की उन्नति के लिए कार्य करे।




छात्रों में नैतिक मूल्यों का प्रभावी रूप से विकास किस प्रकार किया जा सकता है?


Q. नैतिक मूल्यों का प्रभावी रूप से विकास किया जा सकता है, यदि अध्यापक -

  1. बार - बार मूल्यों की बात करें।
  2. स्वयं उन पर आचरण करें।
  3. महान व्यक्तियों की कहानी सुनायें।
  4. देवी - देवताओं की बात करें।


उत्तर - (2) छात्रो में नैतिक मूल्यों का विकास तभी हो सकता है जब अध्यापक स्वयं उन पर आचरण करे क्योंकि कोई भी छात्र या विद्यार्थी तभी नैतिक हो सकता जब उसके बड़े अर्थात माता-पिता, गुरू आदि स्वयं नैतिकता का आचरण करे।


यदि कक्षा के पहले दिन छात्र किसी अध्यापक को स्वयं का परिचय देने के लिए कहें तो अध्यापक को क्या करना चाहिये ?


Q. यदि कक्षा के पहले दिन छात्र किसी अध्यापक को स्वयं का परिचय देने के लिए कहें तो अध्यापक को चाहिये अध्यापक कि वह -

  1. उन्हें कक्षा के बाद मिलने के लिए कहे।
  2. संक्षेप में अपने बारे में बताये।
  3. इस मांग की उपेक्षा करे तथा पढ़ाना शुरू करे।
  4. इस प्रकार की अनिष्ट मांग के लिए उन्हें डांटे।


उत्तर - (2) जब अध्यापक पहले दिन कक्षा में जा रहा है तो उसे चाहिए की वह कक्षा में अपने विषय में परिचय के तौर पर संक्षेप में छात्रो को बताये ताकि कुछ विद्यार्थियों की आपके प्रति जिज्ञासा शांत हो जाए और अधिगम की प्रक्रिया सुचारु रूप से प्रारम्भ हो जाए। 


प्राकृतिक आपदा से बचाव

Protection from natural disaster   Q. Which one of the following is appropriate for natural hazard mitigation? (A) International AI...