Saturday, September 25, 2021

अध्यापक द्वारा अनुदेशात्मक सहायक सामग्री का उपयोग किस लिए किया जाता है?


Q. अध्यापक द्वारा अनुदेशात्मक सहायक सामग्री का उपयोग -

  1. कक्षा को गरिमा प्रदान करने के लिए
  2. विद्यार्थियों को आकर्षित करने के लिए
  3. संकल्पनाओं की स्पष्टता के लिए
  4. अनुशासन की सुनिश्चितता के लिए


उत्तर- (3) अध्यापक द्वारा अनुदेशात्मक सहायक सामग्री का उपयोग संकल्पनाओ की स्पष्टता के लिए किया जाता है । 

शिक्षण सहायक सामग्री परिभाषा - 

  1. सहायक सामग्री वह सामग्री है जो कक्षा में या अन्य शिक्षण परिस्थितियों में लिखित या बोली गई पाठ्य सामग्री को समझने में सहायता प्रदान करती है। - डेण्ड 
  2. कोई भी ऐसी सामग्री जिसके माध्यम से शिक्षण प्रक्रिया को उद्दीप्त किया जात सके अथवा श्रवणेन्द्रिय संवेदनाओं के द्वारा आगे बढ़ाया जा सके वह सहायक सामग्री कहलाती है। - कार्टर ए गुड  
  3. उपरोक्त परिभाषाओं से स्पष्ट होता है कि सहायक सामग्री वह सामग्री, उपकरण तथा युक्तियाँ है जिनके प्रयोग करने से विभिन्न शिक्षण परिस्थितियों में छात्रों और समूहों के मध्य प्रभावशाली ढंग से ज्ञान का संचार होता है।

सहायक सामग्री के उद्देश्य

  1. छात्रों में पाठ के प्रति रूचि जागृत करना
  2. बालको में तथ्यात्मक सूचनाओं को रोचक ढंग से प्रस्तुत करना ।
  3. सीखने की गति में सुधार करना
  4. छात्रों को अधिक क्रियाशील बनाना
  5. अभिरूचियों पर आशानुकूल प्रभाव डालना
  6. तीव्र एवं मंद बुद्धि छात्रों को योग्यतानुसार शिक्षा देना
  7. जटिल विषयों को भी सरस रूप में प्रस्तुत करना
  8. बालक का ध्यान अध्ययन (पाठ) की ओर केन्द्रित करना
  9. अमूर्त पदार्थो को मूर्त रूप देना
  10. बालकों की निरीक्षण शक्ति का विकास करना

मूल्यांकन के उस वर्ग की पहचान कीजिये जो विद्यार्थियों के शिक्षा काल के दौरान उनके सीखने की प्रगति को जाँचने के लिये निरंतर फीडबैक देता है।


Q. मूल्यांकन के उस वर्ग की पहचान कीजिये जो विद्यार्थियों के शिक्षा काल के दौरान उनके सीखने की प्रगति को जाँचने के लिये निरंतर फीडबैक देता है -

  1. स्थागन
  2. नैदानिक
  3. रचनात्मक
  4. संकलनात्मक


उत्तर- (3) विद्यार्थियों के शिक्षा काल के दौरान उनके सीखने की प्रगति को जाँचने के लिए निरंतर फीडबैक देना रचनात्मक मूल्यांकन कहलाता है। मूल्यांकन की यह प्रक्रिया विद्यार्थियों द्वारा सीखने की प्रगति की जानकारी देता है।


डिसलेक्सिया सम्बंधित किस्से सम्बन्धित है?


Q. डिसलेक्सिया सम्बंधित है -

  1. मानसिक विकृति से
  2. व्यवहार सम्बन्धी विकृति से
  3. पठन विकृति से
  4. लेखन विकृति से


उत्तर- (3) डिस्लेक्सिया (Dyslexia) का संबंध पठन विकृति से है। इससे पीड़ित छात्र को सामान्य या औसत बुद्धि के बावजूद तेजी से पढ़ने व समझने में कठिनाई होती है।   


Friday, September 24, 2021

निम्नलिखित में से शिक्षण का सर्वोत्तम ढंग कौन सा है?


Q. निम्नलिखित में से शिक्षण का सर्वोत्तम ढंग कौन सा है?

  1. व्याख्यान
  2. विचार-विमर्श
  3. निरूपण
  4. वर्णन


उत्तर- (3) शिक्षण का सर्वोत्तम ढंग निरूपण (Demonstration) है। इस माध्यम से छात्रों को वास्तविक वस्तुओं, चित्रों अथवा प्रयोगों के माध्यम से सिखाया जाता है ।


अभिप्रेरित शिक्षण का संकेत किसे माना जाता है?


Q. निम्नलिखित में से किसे अभिप्रेरित शिक्षण का संकेत माना जाता है?

  1. विद्यार्थी अध्यापक से प्रश्न पूछते हैं।
  2. विद्यार्थियों की उपस्थिति अधिकतम हो।
  3. कक्षा में पूर्ण शान्ति हो।
  4. विद्यार्थी अपनी कापियों में नोट्स ले रहे हों।


उत्तर- (1) जब विद्यार्थी अध्यापकसे प्रश्न पूछते हैं तो उसे अभिप्रेरित शिक्षण (Motivated teaching) का संकेत माना जाता है।


शिक्षण-प्रक्रिया ठीक क्रम में व्यवस्थित कीजिए


Q. निम्नलिखित शिक्षण-प्रक्रिया ठीक क्रम में व्यवस्थित कीजिए -

          i.      वर्तमान ज्ञान को पहले के ज्ञान से जोड़ना

         ii.      मूल्यांकन

       iii.      पुनशिक्षण

        iv.      शिक्षण - लक्ष्यों को सूत्रबद्ध करना

         v.      शिक्षण - सामग्री की प्रस्तुतीकरण

  1. (i), (ii), (iii), (iv), (v)
  2. (ii), (i), (iii), (iv), (v)
  3. (v), (iv), (iii), (i), (ii)
  4. (iv), (i), (v), (ii), (iii)

उत्तर- (4) शिक्षण-प्रक्रिया का क्रम निम्नलिखित है -

  1. शिक्षण लक्ष्यों को सूत्रबद्ध करना
  2. वर्तमान ज्ञान को पहले के ज्ञान से जोड़ना
  3. शिक्षण सामग्री का प्रस्तुतीकरण
  4. मूल्यांकन
  5. पुनर्शिक्षण

प्राकृतिक आपदा से बचाव

Protection from natural disaster   Q. Which one of the following is appropriate for natural hazard mitigation? (A) International AI...