Friday, September 24, 2021

अध्यापन के प्रति गत्यात्मक उपागम से क्या तात्पर्य है?


Q. अध्यापन के प्रति गत्यात्मक उपागम का तात्पर्य है?

  1. अध्यापक सशक्त तथा प्रभावशाली होना चाहिए। 
  2. अध्यापकों को ऊर्जावान तथा गतिशील होना चाहिए।
  3. अध्यापन के प्रकरण स्थैतिक नहीं गतिशील होने चाहिए।
  4. विद्यार्थियों से गतिविधियों के माध्यम सीखने की अपेक्षा करनी चाहिए।


उत्तर- (4) अध्ययन के प्रति गत्यात्मक उपागम का तात्पर्य है- विद्यार्थियों से गतिविधियों के माध्यम से सीखने की अपेक्षा करनी चाहिए।


एक अध्यापक कब सफल माना जा सकता है?


Q. एक अध्यापक सफल हो सकता है यदि वह -

  1. विद्यार्थियों को बेहतर नागरिक बनने में मदद करता है।
  2. विद्यार्थियों को विषय का ज्ञन देता है।
  3. विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए तैयार करता है।
  4. विषय - वस्तु को सुव्यवस्थित ढंग से पेश करता है।


उत्तर - (1) एक व्यवस्थापक तभी सफल हो सकता है जब वह कक्षा-कक्ष में विषयवस्तु का सुव्यवस्थित ढंग से पेश करे ताकि बच्चों को विषय वस्तु के बारे में जानकारी आसानी से एवं क्रमबद्ध रूप से हो सके।


एक अध्यापक के लिए, ब्लैक बोर्ड पर लिखने के लिए कौन-सी पद्धति सही है?


Q. एक अध्यापक के लिए, ब्लैक बोर्ड पर लिखने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी पद्धति सही है?

  1. तेजी से तथा जहां तक सम्भव हो स्पष्ट लिखना
  2. सर्वप्रथम विषय - वस्तु को लिख देना तथा फिर विद्यार्थियों को उसे पढ़ने के लिए कहना
  3. सर्वप्रथम विद्यार्थियों से प्रश्न पूछना और फिर उत्तर को बिल्कुल वैसे ही लिखना
  4. मुख्य बातों को जहां तक सम्भव हो स्पष्टता से लिखना


उत्तर- (4) एक अध्यापक के लिए ब्लैक बोर्ड पर लिखने के लिए मुख्य बातों को जहाँ तक सम्भव हो स्पष्टता से लिखना चाहिए क्योंकि ब्लैकबोर्ड को शिक्षक का आईना कहा जाता है। यह शिक्षण सामग्री शिक्षक के सम्पूर्ण व्यक्तित्व एवं कृतित्व की परिचायक होता है।


शिक्षण में प्रक्षेपित साधन में नहीं आता है?


Q. निम्नलिखित में से क्या प्रक्षेपित साधन में नहीं आता है?

  1. ओवरहैड प्रोजक्टर
  2. ब्लैकबोर्ड
  3. छाया क्षेपित (एपिडाइस्कोप)
  4. स्लाइड प्रोजेक्टर


उत्तर - (2)

1.     

प्रक्षेपी साधन

अप्रक्षेपी साधन

2.    

फिल्म स्ट्रिप्स

श्याम पट्ट

3.    

मूक चलचित्र

मानचित्र

4.    

प्रोजक्टर्स

एटलस

5.    

मैजिक लैन्टर्न

चार्ट

6.    

एपीस्कोप

ग्लोब

7.     

एपिडाइस्कोप

डायग्राम

8.    

स्टीरियोस्कोप

चित्र

9.    

स्लाइड

रेखा चित्र

 

यदि आपको सामान्य विद्यार्थियों के साथ-साथ दृष्टिहीन विद्यार्थी को पढ़ाने का अवसर मिले, तो आप कक्षा में किस प्रकार उसके साथ व्यवहार करना चाहेंगे?


Q. यदि आपको सामान्य विद्यार्थियों के साथ-साथ दृष्टिहीन विद्यार्थी को पढ़ाने का अवसर मिले, तो आप कक्षा में किस प्रकार उसके साथ व्यवहार करना चाहेंगे?

  1. अतिरिक्त ध्यान नहीं देना क्योंकि अधिकांश को हानि उठानी पड़ सकती है ।
  2. कक्षा में सहानुभूति से उसकी देख-रेख करना ।
  3. आप सोचेंगे कि अन्धापन उसका भाग्य है और इसलिए आप कुछ नहीं कर सकते हैं ।
  4. आगे की पंक्ति में सीट की व्यवस्था करना और उसके लिए सुविधाजनक गति से पढ़ाने की कोशिश करना ।


उत्तर - ( 4 ) यदि किसी अध्यापक सामान्य विद्यार्थियों के साथ-साथ दृष्टिहीन विद्यार्थी को पढ़ाने का अवसर मिले तो उस दृष्टिहीन विद्यार्थी को आगे की पंक्ति में सीट की व्यवस्था करना और उसके लिए सुविधाजनक गति से पढ़ाने की कोशिश करना अध्यापक का दायित्व होता है। ऐसा करने से उस विद्यार्थी को पूर्ण समझ आयेगा और अध्यापक भी उसे पूर्ण ध्यान देगा। यदि वह पीछे बैठता तो हो सकता है की उसे अध्यापक की आवाज न सुनाई दे और अध्यापक भी उस पर ध्यान नही दे पाएगा।


अध्यापक के लिये निम्नलिखित विशेषताओं (गुण) में से कौन-सी सर्वाधिक अनिवार्य है?


Q. अध्यापक के लिये निम्नलिखित विशेषताओं (गुण) में से कौन-सी सर्वाधिक अनिवार्य है?

  1. वह विद्वान् व्यक्ति होना चाहिये।
  2. वह सुवेशभूषा में होना चाहिये।
  3. उसमें धैर्य होना चाहिये।
  4. वह अपने विषय में निपुण होना चाहिये।


उत्तर- (4) अध्यापक की सर्वाधिक अनिवार्य विशेषता यह है कि वह अपने विषय में निपुण होना चाहिए जिससे वह छात्रों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सही उत्तर दे सके साथ ही शिक्षण कार्य को सुचारू रूप से संचालित कर सके।


प्राकृतिक आपदा से बचाव

Protection from natural disaster   Q. Which one of the following is appropriate for natural hazard mitigation? (A) International AI...