Tuesday, September 21, 2021

अध्यापक को 'मित्र, दार्शनिक एवं मार्गदर्शक' की अभिव्यक्ति से गौरवान्वित किया गया है, इसका कारण है -



Q. अध्यापक को 'मित्र, दार्शनिक एवं मार्गदर्शक' की अभिव्यक्ति से गौरवान्वित किया गया है, इसका कारण है -

  1. उसे समाज में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी है।
  2. वह छात्रों को मानवता के महान मूल्यों को हस्तान्तरित करता है।
  3. वह महान समाज सुधारक होता है।
  4. वह महान देशभक्त होता है।


उत्तर - ( 2 ) अध्यापक को 'मित्र, दार्शनिक एवं मार्गदर्शक' की अभिव्यक्ति से गौरवान्वित किया गया है, क्योंकि वह छात्रो में मानवता के महान मूल्यों को हस्तान्तरित करता है। अध्यापक वह मार्गदर्शक होता है जो छात्रों को किताबी ज्ञान ही नही बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाता है। अध्यापक छात्रों में मानवीय मूल्यों को हस्तांतरित कर उसे अच्छे नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। जिससे छात्र समाज तथा देश के विकास में अपना योगदान देता है ।


छात्रों की अधिकतम प्रतिभागिता सम्भव है -


Q. छात्रों की अधिकतम प्रतिभागिता सम्भव है -

  1. परिचर्चा विधि द्वारा
  2. व्याख्यान विधि द्वारा
  3. श्रव्य दृश्य साधनों द्वारा
  4. पाठ्य-पुस्तक विधि द्वारा


उत्तर - ( 1 ) परिचर्चा विधि द्वारा अधिकतम प्रतिभागिता सम्भव होती है। यह शिक्षण की एक बहुपयोगी विधि है। इस विधि में शिक्षक छात्रों के सहयोग से किसी जटिल समस्या के समाधान पारस्परिक आदान-प्रदान एवं तर्क के माध्यम से करता है। इस विधि में शिक्षक पहले से ही छात्रों को परिचर्चा का विषय, दिन, समय, अवधि आदि सुनिश्चित कर देता है और छात्रों से चर्चित विषय सामग्री के सभी पक्षों को तैयार करके लाने के लिए सूचित करता है। यदि शिक्षक आवश्यक समझता है तो उस विषय वस्तु की पृष्ठभूमि, पुस्तकालय सहायक सामग्री एवं पुस्तकों आदि की भी जानकारी छात्रों को प्रदान करता है।


जो छात्र कक्षा में सवाल पूछते है -


Q. जो छात्र कक्षा में सवाल पूछते है -

  1. उन्हें स्वतंत्र रूप से उत्तर प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जान चाहिए।
  2. कक्षा के बाद अध्यापक से मिलने की सलाह दी जानी चाहिए।
  3. उन्हें हमेशा सवाल पूछते रहने को प्रोत्साहित किया जान चाहिए।
  4. व्याख्यान के बीच में बाधा न डालने की सलाह दी जानी चाहिए।


उत्तर - ( 1 ) जो छात्र कक्षा में सवाल पूछते हैं उनके लिए अध्यापकों को यह चाहिए वह छात्रों के प्रश्नो का सही-सही उत्तर दें और उन्हें प्रश्नों को पूछने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि उनका अधिक से अधिक ज्ञानार्जन हो सके।


अधिगम (सीखने) का सर्वाधिक उपयुक्त उद्देश्य है?


Q. अधिगम (सीखने) का सर्वाधिक उपयुक्त उद्देश्य है?

  1. वैयक्तिक समायोजन
  2. व्यवहार का रूपान्तरण
  3. सामाजिक एवं राजनैतिक चेतना
  4. अपने को रोजगार के लिए तैयार करना


उत्तर- ( 2 ) अधिगम की परिभाषायें –

  1. वुडवर्थ के अनुसार - सीखना विकास की प्रक्रिया है।"
  2. स्किनर के अनुसार - सीखना व्यवहार में उत्तरोत्तर सामंजस्य की प्रक्रिया है।"
  3. जे.पी. गीलफर्ड के अनुसार - " व्यवहार के कारण, व्यवहार में परिवर्तन ही सीखना है।"
  4. कालविन के अनुसार - पहले से निर्मित व्यवहार में अनुभवों द्वारा हुए परिवर्तन को अधिगम कहते है।"

उपरोक्त परिभाषाओं से स्पष्ट होता है कि सीखने के कारण व्यक्ति के व्यवहार में परिवर्तन आता है, व्यवहार में यह परिवर्तन बाहर एवं आंतरिक दोनों ही प्रकार का हो सकता है। अतः सीखना एक प्रक्रिया है, जिसमें अनुभव एवं प्रशिक्षण द्वारा व्यवहार में स्थायी या अस्थाई परिवर्तन दिखाई देता है।


अधिगम में शिक्षक की भूमिकाओं का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष क्या है?


Q.  अधिगम में शिक्षक की भूमिकाओं का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष क्या है?

  1. आन्तरिक विकास करना, जो पर्याप्त निष्पादन के रचकों में परिणत हो जाए।
  2. आन्तरिक विकास करना, जिससे खतरों एवं किसी के जाल में फंसने से बचा जा सके।
  3. प्रोत्साह एवं नैतिक सहारा देने का प्रबन्ध करना।
  4. सतत् निदान एवं उपचार सहायता का प्रबंध करना।


उत्तर - ( 4 ) अधिगम में शिक्षक की भूमिकाओं का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष यह होता है कि शिक्षक छात्रों को सीखने में उनका सहयोग करें तथा उनको सतत् निदान एवं उपचारात्मक सहायता प्रदान करें। महर्षि अरविंद ने शिक्षकों के सम्बन्ध में कहा था कि शिक्षक राष्ट्र की संस्कृति के चतुर माली होते हैं। वे संस्कारों की जड़ों में खाद देते हैं और अपने श्रम से सींचकर उन्हें शक्ति में निर्मित करते है।"


मूल्यांकित शिक्षा छात्र को क्या बनाती है?


Q.  मूल्यांकित शिक्षा छात्र को क्या बनाती है?

  1. अच्छा नागरिक
  2. सफल व्यापारी
  3. लोकप्रिय अध्यापक
  4. कुशल प्रबन्धक


उत्तर - ( 1 ) मूल्यांकन शिक्षा छात्र को अच्छा नागरिक बनाती है, क्योंकि इसके द्वारा छात्रों को सतत् सीखने पर बल दिया जाता है तथा त्रुटियों को सुधारने को कहा जाता है। छात्र त्रुटियों को सुधार कर अपना जीवन सफल बनाते है।


प्राकृतिक आपदा से बचाव

Protection from natural disaster   Q. Which one of the following is appropriate for natural hazard mitigation? (A) International AI...