अधिगम (सीखने) का सर्वाधिक उपयुक्त उद्देश्य है?


Q. अधिगम (सीखने) का सर्वाधिक उपयुक्त उद्देश्य है?

  1. वैयक्तिक समायोजन
  2. व्यवहार का रूपान्तरण
  3. सामाजिक एवं राजनैतिक चेतना
  4. अपने को रोजगार के लिए तैयार करना


उत्तर- ( 2 ) अधिगम की परिभाषायें –

  1. वुडवर्थ के अनुसार - सीखना विकास की प्रक्रिया है।"
  2. स्किनर के अनुसार - सीखना व्यवहार में उत्तरोत्तर सामंजस्य की प्रक्रिया है।"
  3. जे.पी. गीलफर्ड के अनुसार - " व्यवहार के कारण, व्यवहार में परिवर्तन ही सीखना है।"
  4. कालविन के अनुसार - पहले से निर्मित व्यवहार में अनुभवों द्वारा हुए परिवर्तन को अधिगम कहते है।"

उपरोक्त परिभाषाओं से स्पष्ट होता है कि सीखने के कारण व्यक्ति के व्यवहार में परिवर्तन आता है, व्यवहार में यह परिवर्तन बाहर एवं आंतरिक दोनों ही प्रकार का हो सकता है। अतः सीखना एक प्रक्रिया है, जिसमें अनुभव एवं प्रशिक्षण द्वारा व्यवहार में स्थायी या अस्थाई परिवर्तन दिखाई देता है।


Comments

Popular posts from this blog

वैदिक साहित्य का परिचय

स्वामी दयानन्द सरस्वती एवं स्वामी श्रद्धानंद जी का शिक्षा दर्शन

प्राचीन वैदिक शिक्षा व्यवस्था का सामान्य परिचय