Saturday, November 25, 2023

ugc net first paper mock test

UGC NET First Paper Mock Test December 2006 

यूजीसी नेट के सभी विषयों की परीक्षा में प्रथम पेपर अनिवार्य होता है जिसमें 50 प्रश्न होते हैं और प्रत्येक प्रश्न का 2 अंक निर्धारित होता है। प्रथम प्रश्न-पत्र का पाठ्यक्रम निर्धारित है जिसमें 10 इकाई से अलग-अलग प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रथम प्रश्न-पत्र में जिन विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं उनकी सूची इस प्रकार है -

इकाई 1. शिक्षण अभिवृत्ति

  • शिक्षण: अवधारणाएँ, उद्देश्य, शिक्षण का स्तर ( स्मरण शक्ति, समझ और विचारात्मक ), विशेषताएँ और मूल अपेक्षाएं।
  • शिक्षार्थी की विशेषताएँ: किशोर और वयस्क विद्यार्थी की अपेक्षाएं (शैक्षिक, सामाजिक / भावनात्मक और संज्ञानात्मक, व्यक्तिगत भिन्नताएँ)।
  • शिक्षण प्रभावक तत्व: शिक्षक, सहायक सामग्री, संस्थागत सुविधाएँ, शैक्षिक वातावरण।
  • उच्च अधिगम संस्थाओं में शिक्षण की पद्धतिः अध्यापक केन्द्रित बनाम शिक्षार्थी केन्द्रित पद्धति, ऑफ लाइन बनाम ऑन-लाइन पद्धतियाँ (स्वयं, स्वयंप्रभा मूक्स इत्यादि)।
  • शिक्षण सहायक प्रणाली: परम्परागत आधुनिक और आई.सी.टी. आधारित।
  • मूल्यांकन प्रणालियाँ मूल्यांकन के तत्व और प्रकार, उच्च शिक्षा में विकल्प आधारित क्रेडिट प्रणाली में मूल्यांकन, कम्प्यूटर आधारित परीक्षा, मूल्यांकन पद्धतियों में नवाचार। 

इकाई 2. शोध अभिवृत्ति

  • शोध: अर्थ, प्रकार और विशेषताएँ, प्रत्यक्षवाद एवं उत्तर- प्रत्यक्षवाद शोध के उपागम। 
  • शोध पद्धतियां प्रयोगात्मक विवरणात्मक, ऐतिहासिक, गुणात्मक एवं मात्रात्मक।
  • शोध के चरण। 
  • शोध प्रबन्ध एवं आलेख लेखन: फॉर्मेट और संदर्भ की शैली।  
  • शोध में ICT का अनुप्रयोग। 
  • शोध नैतिकता।

इकाई 3. बोध

  • एक गद्यांश दिया जाएगा, उस गद्यांश से पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देना होगा।

इकाई 4. संप्रेषण

  • संप्रेषणः संप्रेषण का अर्थ, प्रकार और अभिलक्षण। 
  • प्रभावी संप्रेषणः वाचिक एवं गैर-वाचिक, अन्तः सांस्कृतिक एवं सामूहिक संप्रेषण, कक्षा-संप्रेषण। 
  • प्रभावी संप्रेषण की बाधाएं। 
  • जन-मीडिया एवं समाज। 

इकाई 5. गणितीय तर्क और अभिवृत्ति

  • तर्क के प्रकार। 
  • संख्या श्रेणी अक्षर श्रृंखला, कूट और सम्बन्ध। 
  • गणितीय अभिवृत्ति ( भिन्न, समय और दूरी, अनुपात -समानुपात प्रतिशतता लाभ और हानि, ब्याज या छूट, औसत आदि)। 

इकाई 6. युक्तियुक्त तर्क

  • युक्ति के ढांचे का बोधः युक्ति के रूप, निरूपाधिक तर्कवाक्य का ढाँचा, अवस्था और आकृति, औपचारिक एवं अनौपचारिक युक्ति दोष, भाषा का प्रयोग, शब्दों का लक्ष्यार्थ और वस्त्वर्थ, विरोध का परंपरागत वर्ग।
  • युक्ति के प्रकार निगमनात्मक और आगमनात्मक युक्ति का मूल्यांकन और विशिष्टीकरण।
  • अनुरूपताएँ।
  • वेन आरेख तर्क की वैधता सुनिश्चित करने के लिए वेन आरेख का सरल और बहुप्रयोग। 
  • भारतीय तर्कशास्त्र ज्ञान के साधन। 
  • प्रमाण प्रत्यक्ष अनुमान, उपमान, शब्द, अर्थापत्ति और अनुपलब्धि।
  • अनुमान की संरचना, प्रकार, व्याप्ति हेत्वाभास।

इकाई 7. आंकड़ों की व्याख्या

  • आंकड़ों का स्रोत प्राप्ति और वर्गीकरण।
  • गुणात्मक एवं मात्रात्मक आंकड़े।
  • चित्रवत वर्णन (बार-चार्ट, हिस्टोग्राम, पाई चार्ट, टेबल चार्ट और रेखा चार्ट) और आंकड़ों का मानचित्रण।
  • आंकड़ों की व्याख्या।
  • आंकड़े और सुशासन।

इकाई 8. सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आई.सी.टी.)

  • आई. सी. टी. सामान्य संक्षिप्तियाँ और शब्दावली।
  • इंटरनेट, इन्ट्रानेट, ई-मेल, श्रव्य दृश्य कॉन्फ्रेन्सिंग की मूलभूत बातें।
  • उच्च शिक्षा में डिजिटल पहले।
  • आई.सी.टी. और सुशासन।

इकाई 9 लोग, विकास और पर्यावरण

  • विकास और पर्यावरण: मिलेनियम विकास और संपोषणीय विकास का लक्ष्य।
  • मानव और पर्यावरण संव्यवहारः नृजातीय क्रियाकलाप और पर्यावरण पर उनका प्रभाव।
  • पर्यावरणपरक मुद्दे: स्थानीय क्षेत्रीय और वैश्विक वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, मृदा प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, अपशिष्ट (ठोस, तरल, बायो मेडिकल, जोखिमपूर्ण, इलैक्ट्रॉनिक) जलवायु परिवर्तन और इसके सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक आयाम।
  • मानव स्वास्थ्य पर प्रदूषकों का प्रभाव।
  • प्राकृतिक और ऊर्जा के स्रोत, सौर, पवन, मृदा, जल, ताप, बायो-मास, नाभिकी और वन।
  • प्राकृतिक जोखिम और आपदाएं: न्यूनीकरण की युक्तियां।
  • पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम (1986), जलवायु परिवर्तन संबंधी राष्ट्रीय कार्य योजना, अंतर्राष्ट्रीय समझौते / प्रयास।
  • मॉण्ट्रियल प्रोटोकॉल, रियो सम्मेलन, जैव-विविधता सम्मेलन क्योटो प्रोटोकॉल, पेरिस समझौता, अंतर्राष्ट्रीय सौर संधि।

इकाई 10. उच्च शिक्षा प्रणाली

  • उच्च अधिगम संस्थाएं और प्राचीन भारत में शिक्षा।
  • स्वतंत्रता के बाद भारत में उच्च अधिगम और शोध का उद्भव।
  • भारत में प्राच्य पारंपरिक और गैर-पारंपरिक अधिगम कार्यक्रम।
  • व्यावसायिक / तकनीकी और कौशल आधारित शिक्षा।
  • मूल्य शिक्षा और पर्यावरणपरक शिक्षा।
  • नीतियां, सुशासन, राजनीति और प्रशासन।

यू जी सी नेट / जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर -2006


No comments:

Post a Comment

प्राकृतिक आपदा से बचाव

Protection from natural disaster   Q. Which one of the following is appropriate for natural hazard mitigation? (A) International AI...