एक अनुसंधानकर्ता किसी शहरी क्षेत्र में एक राजनीतिक दल विशेष की संभावनाओं के अध्ययन हेतु इच्छुक है। इस अध्ययन हेतु किस उपकरण को वरीयता देनी चाहिए?

UGC NET General Paper

Home

syllabus

Question Bank

About the UGC Net Exam

About the Writer

112.एक अनुसंधानकर्ता किसी शहरी क्षेत्र में एक राजनीतिक दल विशेष की संभावनाओं के अध्ययन हेतु इच्छुक है। इस अध्ययन हेतु किस उपकरण को वरीयता देनी चाहिए?

  1. साक्षात्कार
  2. प्रश्नावली
  3. अनुसूची
  4. निर्धारण मापनी


उत्तर- (2) प्रश्नावली वह प्रपत्र है जिसमें अनेक प्रश्न अनुसंधान समस्या से सम्बन्धित होते है। इन प्रश्नों को उत्तरदाता स्वयं भरता है क्योंकि यह एक स्व-प्रशासनिक यन्त्र है। प्रश्नावली के प्रश्न उत्तर दाताओं के लिए उद्दीपक के रूप में कार्य करते है जिससे मतों या तथ्यों अथवा दोनो के सम्बन्ध में सरलता से अध्ययन किया जा सकता है। इसमें मुख्यतः बन्द या फिर निश्चित विकल्प वाले प्रश्न होते है। इसके द्वारा बड़े और विस्तृत समूहों का अध्ययन सरलता से किया जा सकता है और इसे आवश्यकतानुसार उत्तर दाताओं के पास डाक द्वारा भी भेजा जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

वैदिक साहित्य का परिचय

स्वामी दयानन्द सरस्वती एवं स्वामी श्रद्धानंद जी का शिक्षा दर्शन

प्राचीन वैदिक शिक्षा व्यवस्था का सामान्य परिचय