समीक्षा नीति विधि Review Strategy Method
| 
   UGC NET General Paper  | 
 ||||
समीक्षा नीति विधि Review Strategy Method
व्याख्यान विधि, चर्चा विधि और समूह शिक्षण विधि के पुनरावलोकन
प्रक्रिया को ही समीक्षा नीति विधि कहते है। इस विधि के द्वारा शिक्षक को यह पता लगता
है कि पाठ्यवस्तु का अभी तक पाठ्यक्रम कितना हो चुका है? और कितना शेष है? शिक्षण प्रक्रिया
में क्या त्रुटि है? और उसका सुधार कैसे सम्भव है? समीक्षा नीति विधि उच्च शिक्षण कार्यों
के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होती है। समीक्ष नीति शिक्षण विधि में जो पुनरावलोकन किया
जाता है वह लिखित और मौखिक दोनों प्रकार से किया जा सकता है। 
समीक्षा नीति विधि के लाभ 
- इस विधि के द्वारा शिक्षण प्रक्रिया की पुनः समीक्षा सम्भव है।
 - इस विधि से यह जानकारी मिलती है कि अधिगम कितना प्रभावी रहा।
 - इस विधि के द्वारा शिक्षण प्रक्रिया में होने वाली त्रुटियों का ज्ञान सम्भव है और उनका निवारण वही सम्भव है।
 - यह विधि वयस्क विद्यार्थियों के लिए वरदान है।
 
Comments
Post a Comment