अन्वेषण विधि Heuristic method
UGC NET General Paper |
||||
अन्वेषण विधि Heuristic method
इस विधि को अनुमानी विधि भी कहा जाता है। इस विधि की खोज प्रोफेसर
आर्मस्ट्रांग ने की थी। इस विधि में छात्र बिना किसी के सहयोग से किसी समस्या का समाधान
करते है। इस विधि का मुख्य उद्देश्य विषय-वस्तु से तथ्यों को प्राप्त करना नहीं बल्कि
विषय-वस्तु का ज्ञान कराना है।
अन्वेषण विधि के लाभ
- यह विधि छात्र में स्वयं सीखने की क्षमता का विकास करती है।
- इस विधि में छात्र में जांच की भावना का विकास होता है।
- यह विधि छात्र में आविष्कार की भावना को विकसित करती है।
- इस विधि में विषय-वस्तु से प्राप्त तथ्यों पर बल न देकर सीधे विषय-वस्तु का ज्ञान कराया जाता है।
अन्वेषण विधि के दोष
- यह विधि विषय-वस्तु के वास्तविक ज्ञान पर ज्यादा ध्यान केन्द्रित नहीं करती है।
- यह विधि छोटी कक्षाओ के लिए उपयुक्त विधि नहीं है।
- इस विधि से शिक्षण कार्य में अधिक समय लगता है।
Comments
Post a Comment