समूह परिचर्चा विधि Group Discussion Method

UGC NET General Paper

Home

syllabus

Question Bank

About the UGC Net Exam

About the Writer


समूह परिचर्चा विधि Group Discussion Method

छोटे समूह में सीखाने के लिए समूह परिचर्चा विधि का प्रयोग किया जाता है। समूह चर्चा तीन प्रकार की होती है–

  1. पूर्णतया नियोजित
  2. आंशिक रूप से नियोजित
  3. अनियोजित

बज वार्तालाप (Buzz Session) समूह चर्चा का ही एक रूपांतरण है जिसमें छोटे समूहों के साथ लघु संक्षिप्त, संरचित एवं उद्देश्यपूर्ण चर्चा होती है। इस चर्चा का निष्कर्ष सम्पूर्ण कक्षा के सामने प्रस्तुत किया जाता है और अन्तः प्रश्न उत्तर सत्र होता है।

समूह चर्चा विधि के लाभ

  • इस विधि में समूह के सभी सदस्यों की भागीदारी होती है।
  • इस विधि के द्वारा प्रशिक्षकु की गहन सोच को विकसित किया जा सकता है।
  • इस विधि में समूह का कोई भी सदस्य स्वतंत्र रूप से अपने विचार रख सकता है।
  • समूह चर्चा मौखिक, अशाब्दिक और लिखित संचार कौशल के विकास के लिए उपयुक्त होती है।

समूह चर्चा विधि के दोष

  • समूह चर्चा विधि में सत्र को व्यवस्थित करना अपने आप में एक चुनौती होती है। यदि सत्र व्यवस्थित न हो तो समय की बर्बादी होती है।
  • इस विधि में कुछ प्रतिभागियों द्वारा अपने बेहतर संचार कौशल के आधार पर सत्र को अपने प्रभाव में लेने की सम्भावना बनी रहती है।
  • इस विधि में प्रशिक्षकों की क्षमता का आकलन करना कठिन होता है।

Comments

Popular posts from this blog

वैदिक साहित्य का परिचय

स्वामी दयानन्द सरस्वती एवं स्वामी श्रद्धानंद जी का शिक्षा दर्शन

प्राचीन वैदिक शिक्षा व्यवस्था का सामान्य परिचय