Friday, October 1, 2021

शोध-प्रक्रिया प्रारम्भ करने का प्रथम चरण कौन-सा है?

UGC NET General Paper

Home

syllabus

Question Bank

About the UGC Net Exam

About the Writer

52.निम्नलिखित में शोध-प्रक्रिया प्रारम्भ करने का प्रथम चरण कौन-सा है? 

  1. समस्या का निर्धारण करने के लिए सूचना के स्रोतों की खोज
  2. सम्बन्धित साहित्य का सर्वेक्षण
  3. समस्या की पहचान
  4. समस्या का समाधान ढूंढ़ना


उत्तर- (3) शोध प्रक्रिया का चरण (पद) इस प्रकार है –

  1. समस्या की उत्पत्ति
  2. समस्या सम्बन्धी सामग्री (प्रेक्षणों) का संकलन
  3. परिकल्पना निर्माण
  4. प्रदत्त संकलन
  5. प्रदत्त विश्लेषण
  6. निष्कर्ष निकालना 

अनुसंधान समस्या का चयन (Selection of research Problem)- वैज्ञानिक अनुसंधान प्रारम्भ करने से पहले अनुसंधानकर्ता के सामने सर्वप्रथम यही चुनौती होती है कि समस्या का चयन किया जायें । यदि अनुसंधानकर्ता समस्या से सम्बंधित सैद्धान्तिक और व्यवहारिक जानकारी हो तो उसके लिए अनुसंधान समस्या का चयन सरल हो जाता है। नये अनुसंधानकर्ताओं को हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह ऐसी अनुसंधान समस्या चुने जो समाधान योग्य हो। 

समस्या की परिभाषा (Difinition of Problem)- टाउनसेंड के अनुसार समस्या एक ऐसा प्रश्नवाचक कथन है जिसमें समस्या के समाधान को प्रस्तावित किया जाता है। सामान्यतः समस्या का अस्तित्व तब तक ही रहता है जब कि प्रस्तावित प्रश्न के समाधान हेतु कोई हल उपलब्ध नही हो सकता है।" 

मैक्गुइगन के अनुसार- एक समाधान योग्य समस्या वह है जिसमें प्रश्न किया गया होता है, जिसका व्यक्ति की सामान्य क्षमताओं के द्वारा उत्तर प्राप्त किया जा सकता है।" 

करलिंगर के अनुसार- समस्या एक ऐसा प्रश्नवाचक कथन या वाक्य है जिसमें यह पूछा जाता है कि दो या दो से अधिक चरों में किस प्रकार का संबन्ध है।" 

उपरोक्त परभिाषाओं के आधार पर अनुसंधान समस्या की एक सर्वमान्य परिभाषित करते हुए कहा जा सकता है कि समाधान योग्य समस्या ऐसा प्रश्नवाचक कथन है, जिसमें समस्या के समाधान को प्रस्तावित किया जाता है। इस कथन में यह पूछा जाता है कि दो या दो से अधिक चरों में किस प्रकार का सम्बंध है।" 

No comments:

Post a Comment

प्राकृतिक आपदा से बचाव

Protection from natural disaster   Q. Which one of the following is appropriate for natural hazard mitigation? (A) International AI...