एक शोध पत्र क्या होता है?

UGC NET General Paper

Home

syllabus

Question Bank

About the UGC Net Exam

About the Writer

81. एक शोध पत्र -

  1. किसी विषय पर सूचनाओं का संकलन होता है।
  2. लेखक द्वारा माना गया मूल शोध निहित होता है।
  3. समकक्षी पुनरीक्षित मूल शोध या अन्य द्वारा किए गए शोध का मूल्यांकन निहित होता है।
  4. एक से अधिक पत्रिकाओं में प्रकाशित किया जा सकता है।


उत्तर- (3) एक शोध पत्र, समकक्षी पुनरीक्षित मूल शोध या अन्य द्वारा किए गए शोध का मूल्यांकन निहित होता है। शोधकर्ता के शोध-पत्र के कौशल एवं क्षमताओं का विकास मूल्यांकन से ही होता है। शोध-पत्र अनुसंधानों को सार्वजनिक स्वरूप प्रदान करने की एक विद्या है। यह एक ऐसी विद्या है, जिसमें एक अनुसंधान कर्ता अपने अनुसंधान के तथ्यों, विचारों, उपागमों एवं निष्कर्षों के वृहद प्रबुद्ध समाज में सम्प्रेषित करता है। जिससे की उसे अनेक लाभ प्राप्त होते है जैसे–

  1. अनुसंधान प्रक्रिया एवं निष्कर्षों का व्यापक सम्प्रेषण होता है।  
  2. अपने आगामी अनुसंधानो में अपेक्षित सुधार होता है। 
  3. अपनी लक्ष्योन्मुखी अनुसंधान प्रक्रिया का दिन-प्रतिदिन परिमार्जन होता है।
  4. अपने क्षेत्र के विद्वानों से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष ढंग से परिचिय होता है। 
  5. राष्ट्रीय, क्षेत्रीय उपलब्धियाँ एवं ख्याति अर्जित होती है।

Comments

Popular posts from this blog

वैदिक साहित्य का परिचय

स्वामी दयानन्द सरस्वती एवं स्वामी श्रद्धानंद जी का शिक्षा दर्शन

प्राचीन वैदिक शिक्षा व्यवस्था का सामान्य परिचय