अनुसन्धान की समस्या का चुनाव निम्नलिखित में से किस दृष्टिकोण से होता है?

UGC NET General Paper

Home

syllabus

Question Bank

About the UGC Net Exam

About the Writer

29.अनुसन्धान की समस्या का चुनाव निम्नलिखित में से किस दृष्टिकोण से होता है?

  1. शोधार्थी की रुचि
  2. आर्थिक सहायता
  3. सामाजिक प्रासंगिकता
  4. सम्बन्धित साहित्य की उपलब्धता


उत्तर- (1) शोधार्थी की रूचि - शोधार्थी को किसी अनुसंधान समस्या का चयन करते समय अपनी रूचि का  ध्यान रखना चाहिए। समस्या के अध्ययन में जब तक उसकी रूचि नही होगी वह समस्या का अध्ययन अच्छी तरह से नही कर पायेगा। अनुसंधान में समस्या के अध्ययन के लिए जितनी ही अधिक रूचि होती है यह देखा गया है कि उसमें उतना ही अधिक समस्या के सम्बंध में गहनतम अध्ययन करने की प्रवृत्ति होती है। जब अनुसंधानकर्ता की अध्ययन विषय में कोई रूचि नही होती है तो वह समस्या का अध्ययन लगन से नही करता है और कठिनाई आने पर वह समस्या का अध्ययन बीच में ही छोड़ देता है। इसके अतिरिक्त अनुसंधान समस्या के चयन से सम्बन्धित कुछ व्यावहारिक तथ्य इस प्रकार है-

  1. अनुसंधानकर्ता की अभिक्षता
  2. व्यय
  3. अध्ययन समय
  4. अनुसंधान समस्या व्यवहारिक मूल्यों के विपरीत नही होनी चाहिए ।
  5. असाध्य समस्या
  6. नवीनता

Comments

Popular posts from this blog

वैदिक साहित्य का परिचय

स्वामी दयानन्द सरस्वती एवं स्वामी श्रद्धानंद जी का शिक्षा दर्शन

प्राचीन वैदिक शिक्षा व्यवस्था का सामान्य परिचय