Saturday, September 25, 2021

शिक्षक द्वारा अध्यापन के लिए उपयोग की जाने वाली तकनीक विधियाँ हैं?


Q. शिक्षक द्वारा अध्यापन के लिए उपयोग की जाने वाली तकनीक में शामिल हैं?

  1. व्याख्यान
  2. पारस्परिक क्रिया आधारित व्याख्यान
  3. सामूहिक कार्य
  4. स्वाध्याय

नीचे दिए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए -

a)  1, 2, 3 और 4

b) 2, 3 और 4

c)  1, 2 और 4

d) 1, 2 और 3 


उत्तर- (d) शिक्षण विधि (Teaching Method)- शिक्षण विधियों को प्रमुख रूप से दो भागों में बांटा जा सकता है –

  1. शिक्षक केंद्रित विधियाँ (Teacher Centred Methods)
  2. छात्र - केन्द्रित विधियाँ (Pupil Centred Method)

शिक्षक केन्द्रित विधियाँ

   शिक्षक केन्द्रित शिक्षण विधियाँ व्याख्यात्मक (Expository) प्रकार की होती हैं जहाँ पर शिक्षक ही जटिल सम्प्रत्ययों की व्याख्या करते है तथा छात्र उन्हें समझने का प्रयास करते हैं। इस विधि मैं शिक्षक प्रायः अपने तीन कर्तव्यों का निर्वहन करते है- 

  1. छात्रों को सम्प्रत्ययों की जानकारी प्रदान करना। 
  2. छात्रों को सम्प्रत्ययों को स्मृत कराना। 
  3. छात्रों को सूचनाओं का पुनर्वहन कराना। 

छात्र-केन्द्रित विधियाँ

    छात्र-केन्द्रित विधियाँ छात्रों की आवश्यकताओं, अपेक्षाओं, योग्यतओं एवं रूचियों को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है। इन शिक्षण विधियों का कार्य छात्रों में स्वतंत्र चिन्तन को जन्म देना तथा समस्या समाधान के गुणों में प्रशिक्षित करना होता है। इस विधि में कक्षा का वातावरण मनावैज्ञानिक मुक्त तथा शिथिल रहता है।

शिक्षण की प्रमुख विधियाँ

  • शिक्षक केन्द्रित विधियाँ- 

    1. व्याख्यान विधि 
    2. व्याख्यान प्रदर्शन विधि 
    3. ऐतिहासिक विधि।

  • छात्र-केन्द्रित विधियाँ 

    1. ह्यूरिस्टिक विधि (Heuristic Method) 
    2. प्रोजेक्ट विधि 
    3. एसाइनमेण्ट विधि 
    4. चर्चा विधि 
    5. आगमन - निगमन विधि

कौन-सा तत्व शिक्षण को प्रभावित करता हैं?


Q. निम्नांकित में से कौन-सा तत्व शिक्षण को प्रभावित नहीं करता?

  1. कक्षा की ऐसी गतिविधियाँ जो सीखने को प्रोत्साहित करती है 
  2. शिक्षकों और विद्यार्थियो की सामाजिक - आर्थिक पृष्ठभूमि
  3. अनुभव द्वारा सीखना
  4. शिक्षक का ज्ञान


उत्तर- (2) शिक्षण को प्रोत्साहित करने वाले मुख्य कारक है –

  1. कक्षा-कक्ष की गतिविधि
  2. शिक्षक का ज्ञान
  3. शिक्षक का अनुभव प्रोत्साहना का स्तर

उपरक्त विकल्पों में से शिक्षकों-विद्यार्थियों की सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि शिक्षण को प्रोत्साहित करने वाला कारक नहीं होता।


शिक्षण सहायक सामग्री क्या हैं?


Q. शिक्षण सहायक सामग्री के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?

  1. वे संकल्पना धारण को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करती हैं।
  2. वे विद्यार्थियों को अच्छी तरह से सीखने में मदद करती है।
  3. वे शिक्षण और अधिगम प्रक्रिया को रोचक बनाती है।
  4. वे रटकर सीखने की प्रक्रिया को बढ़ावा देती है।

नीचे दिए कूटों से सही उत्तर का चयन करें -

a)  1, 2 और 3

b) 2, 3 और 4

c)  1, 2 और 4

d) 1, 2, 3 और 4


उत्तर- ( a ) शिक्षण सहायक सामग्री की परिभाषायें - 

  1. सहायक सामग्री वह सामग्री है जो कक्षा में या अन्य शिक्षण परिस्थितियों में लिखित या बोली गई पाठ्य सामग्री को समझने में सहायता प्रदान करती है । - डेण्ड के अनुसार 
  2. कोई भी ऐसी सामग्री जिसके माध्यम से शिक्षण प्रक्रिया को उद्दीप्त किया जात सके अथवा श्रवणेन्द्रिय संवेदनाओं के द्वारा आगे बढ़ाया जा सके वह सहायक सामग्री कहलाती है ।  - कार्टर ए गुड । 
  3. उपरोक्त परिभाषाओं से स्पष्ट होता है कि "शिक्षण सहायक सामग्री वे उपकरण तथा युक्तियाँ है जिनके प्रयोग से छात्रों और समूहों के मध्य प्रभावशाली ढंग से ज्ञान का संचार होता है।

सहायक सामग्री के उद्देश्य

  1. छात्रों में पाठ के प्रति रूचि जागृत करना। 
  2. छात्रों में तथ्यात्मक सूचनाओं को रोचक ढंग से प्रस्तुत करना।
  3. शिक्षण कार्यों में सीखने की गति में सुधार करना। 
  4. छात्रों को अधिक से अधिक क्रियाशील बनाना। 
  5. छात्रों की अभिरूचियों पर आशानुकूल प्रभाव डालना। 
  6. तीव्र एवं मंद बुद्धि छात्रों को योग्यतानुसार शिक्षा देना। 
  7. जटिल विषयों को सरल रूप में प्रस्तुत करना। 
  8. बालक का ध्यान पाठ की ओर केन्द्रित करना। 
  9. अमूर्त पदार्थो को मूर्त रूप देना। 
  10. छात्रों की निरीक्षण शक्ति का विकास करना। 

ज्यां प्याजे ने मानव विकास का संज्ञानात्मक सिद्धान्त किस आधार पर दियाथा?


Q. निम्नलिखित में से किस आधार पर ज्यां प्याजे ने मानव विकास का संज्ञानात्मक सिद्धान्त दिया?

  1. प्रायोगिक अनुसंधान
  2. क्रियात्मक अनुसंधान
  3. मूल्यांकन अनुसंधान
  4. मौलिक अनुसंधान


उत्तर- (4) ज्यां प्याजे ने मौलिक अनुसंधान के आधार पर मानव के विकास का संज्ञानात्मक सिद्धांत विकसित किया था।

एक-प्रश्नावली तैयार करते समय कौन-से कदम उठाए जाने की आवश्यकता है?


Q. एक-प्रश्नावली तैयार करते समय निम्नलिखित में से कौन-से कदम उठाए जाने की आवश्यकता है?

  1. अध्ययन के प्राथमिक और द्वितीयक उद्देश्य लेखन
  2. वर्तमान साहित्य की समीक्षा ।
  3. प्रश्नावली का प्रारूप तैयार करना ।
  4. प्रारूप का पुनरीक्षण ।

नीचे दिए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए –

a)  1, 3 और 4

b) 2, 3 और 4

c)  1, 2, 3 और 4

d) 1, 2 और 3


उत्तर- (c) एक प्रश्नावली तैयार करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखा जाता है-

  1. प्रश्नावली का प्रारूप तैयार करना। 
  2. वर्तमान साहित्य की समीक्षा करना। 
  3. अध्ययन के प्राथमिक और द्वितीयक उद्देश्यों का लेखन करना। 
  4. प्रारूप की पुनः समीक्षा करना। 

प्रश्नावली की परिभाषाएं 

गुड और हॉट (1952) के अनुसार सामान्य रूप से प्रश्नावली का अर्थ, प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करने की उस प्रणाली से है जिसमें एक पत्रक, पारूप या प्रपत्र का उपयोग किया जाता है जिसे उत्तरदाता स्वयं भरता है ।" 

करलिंगर (1978) ने प्रश्नावली के अर्थ को स्पष्ट करते हुए लिखा है कि प्रायः ऐसे किसी भी यंत्र के लिए प्रश्नावली शब्द का व्यवहार किया जाता है जिसमें ऐसे प्रश्न या पद होते हैं जिसके लिए व्यक्ति स्वयं उत्तर प्रस्तुत करता है । यद्यपि प्रश्नावली और अनुसूची दोनों पदों का उपयोग एक-दूसरे के स्थान पर किया जाता है, फिर भी प्रश्नावली का सम्बन्ध अधिकांशतः एक स्वप्रकाशित यंत्र से रहता है, जिसमें बन्द या निश्चित विकल्प वाले प्रश्न ही रहते हैं ।" 

प्रश्नावली की उपयोगिता 

  1. प्रश्नावलियों का उपयोग प्रदत्त संकलन या सूचना संकलन के लिये किया ही जाता है। 
  2. प्रश्नावलियों का उपयोग निरीक्षण विधि ओर साक्षात्कार विधि के साथ पूरक विधि के रूप में किया जाता है। 
  3. प्रश्नावलियों का उपयोग सामाजिक व्यवहार और व्यक्तिगत व्यवहार से सम्बन्धित समस्याओं के अध्ययन में किया जाता है।  
  4. प्रश्नावली का उपयोग मतों, अभिवृत्तियों और रूचियों के अध्ययन में भी किया जाता है।


एक अच्छा शिक्षक कौन है?


Q. एक अच्छा शिक्षक वह है, जो -

  1. संकल्पनाओं और सिद्धान्तों को स्पष्ट करता है।
  2. विद्यार्थियों को मुद्रित नोट्स देता है।
  3. छात्रों को सीखने के लिए अभिप्रेरित करता है।
  4. उपयोगी सूचनायें देता है।


उत्तर- (3) अच्छा शिक्षक वह है जो विद्यार्थियों को सीखने एवं नये ज्ञान की प्राप्ति के लिए निरंतर अभिप्रेरित करता है।


प्राकृतिक आपदा से बचाव

Protection from natural disaster   Q. Which one of the following is appropriate for natural hazard mitigation? (A) International AI...