Friday, September 24, 2021

एक रेखाचित्र में 1000 से अधिक शब्द निहित होते हैं। इसका अभिप्राय क्या है?


Q. "एक रेखाचित्र में 1000 से अधिक शब्द निहित होते हैं।" इसका अभिप्राय है कि शिक्षक को –

  1. पढाते समय रेखाचित्रों का प्रयोग करना चाहिए।
  2. कक्षा में अधिक से अधिक बोलना चाहिए।
  3. कक्षा में शिक्षण-उपकरणों का प्रयोग करना चाहिए।
  4. कक्षा में अधिक नहीं बोलना चाहिए।


उत्तर- (3) एक रेखाचित्र में 1000 से अधिक शब्द निहित होते है। इसका अभिप्राय है कि शिक्षक को कक्षा में शिक्षण उपकरणों का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि बगैर शिक्षण उपकरण के प्रयोग के विद्यार्थियों को सीखने में कठिनाई होगी।


प्राथमिक विद्यालय के स्तर पर अधिकतर शिक्षक महिलाएँ होनी चाहिए क्यों?


Q. प्राथमिक विद्यालय के स्तर पर अधिकतर शिक्षक महिलाएँ होनी चाहिए क्योंकि वे -

  1. बच्चों को पुरुषों से बेहतर पढा सकती हैं।
  2. पुरुषों से बेहतर मूल विषय वस्तु की जानकारी होती है।
  3. कम वेतन पर उपलब्ध हे जाती है।
  4. बच्चों से प्यार और स्नेह से व्यवहार कर सकती हैं।


उत्तर- (4) प्राथमिक विद्यालय के स्तर पर अधिकतर शिक्षक महिलाए होनी चाहिए क्योंकि वे बच्चों से प्यार और स्नेह से व्यवहार कर सकती है क्योंकि बच्चों को प्यार और स्नेह द्वारा ही सिखया जा सकता है जबकि पुरुष शिक्षक ऐसा नही कर पाते इसलिए बच्चे उनसे डरते रहते है और जो उन्हें आता है वह भी वह भय के कारण नही बता पाते हैं।


वर्तमान में अध्ययन की अत्यधिक प्रभावी विधि है?


Q. वर्तमान में अध्ययन की अत्यधिक प्रभावी विधि है?

  1. स्वतः अध्ययन
  2. आमने-सामने अध्ययन
  3. ई-लर्निंग
  4. मिश्रित अध्ययन  


उत्तर- (4) वर्तमान में अध्ययन की सर्वाधिक प्रभावी विधि मिश्रित अध्ययन है। इस विधि में डिजिटल एवं आनलाइन मीडिया के तहत शिक्षण कार्य किया जाता है।


शिक्षक द्वारा ब्लैक बोर्ड का सर्वोत्तम उपयोग किसके लिए किया जात है?


Q. शिक्षक द्वारा ब्लैक बोर्ड का सर्वोत्तम उपयोग किसके लिए किया जात है?

  1. शिक्षण सामग्री को श्वेत-श्याम रूप में लिखना।
  2. विद्यार्थीयों को एकाग्र-चित्त बनाना।
  3. महत्वपूर्ण तथा उल्लेखनीय बिन्दु लिखना।
  4. शिक्षक द्वारा स्वयं को प्रदर्शित करना।


उत्तर- (3) शिक्षक द्वारा ब्लैक बोर्ड का सर्वोत्तम उपयोग महत्वपूर्व तथा उल्लेखनीय बिन्दु लिखने के लिए किया जाता है। श्याम पट्ट के प्रभावी उपयोग के लिए प्रत्येक शिक्षक को अपने में निम्नलिखित गुणों का विकास करना आवश्यक है -

  1. श्याम पट्ट पर साफ, सुन्दर, बड़ा तथा स्वच्छ लिखे
  2. श्यामपट्ट पर टालमटोल नीति का पालन न करें
  3. जो भी कार्य करें सुव्यवस्थित एवं शुद्ध करें
  4. श्याम पट्ट कार्य छात्रों के लिए अनुकरणीय एवं प्रशंसनीय होना अनिवार्य हैं ।
  5. श्याम पट्ट पर लेखन मुद्रा प्रशंसनीय हो । 

शिक्षक जब अपने विद्यार्थी के साथ सम्प्रेषण करता है तो ........ महत्वपूर्ण होता है।


Q. शिक्षक जब अपने विद्यार्थी के साथ सम्प्रेषण करता है तो ........ महत्वपूर्ण होता है। 

  1. सहानुभूति
  2. तदनुभूति
  3. उदासीनता
  4. विद्वेष


उत्तर- (2) शिक्षक जब अपने विद्यार्थी के साथ संप्रेषण करता है तो तदनुभूति महत्वपूर्ण होता है। तदनुभूति से तात्पर्य दूसरे की भावनाओं के प्रति एक सांवेगिक अनुक्रिया करना है जो दूसरे व्यक्ति की भावनाओं के समान होती है।


किसी शिक्षक का कक्षा में सम्प्रेषण किस सिद्धान्त पर आश्रित होता हैं?


Q. किसी शिक्षक का कक्षा में सम्प्रेषण किस सिद्धान्त पर आश्रित होता हैं?

  1. इन्फोटेनमेन्ट
  2. एजूटेनमेन्ट
  3. मनोरंजन
  4. ज्ञानोदय


उत्तर- (2) किसी शिक्षक का कक्षा में सम्प्रेषण “एजूटेनमेन्ट” के सिद्धान्त पर आधारित होता है। शैक्षिक प्रक्रिया मनोरंजन के रूप में सदियों से अस्तित्व में रही है। पहले दृष्टान्तों और दंतकथाओं के रूप में इसका प्रयोग किया जाता था अब आधुनिक रूपों में, टी वी, संग्रहालय, इण्टरनेट आदि रूपों में है।


प्राकृतिक आपदा से बचाव

Protection from natural disaster   Q. Which one of the following is appropriate for natural hazard mitigation? (A) International AI...