किस प्रकार के अनुसंधान के सारांशों/निष्कर्षों को अन्य स्थितियों से सामान्यीकृत नहीं किया जा सकता है?
| 
   UGC NET General Paper  | 
 ||||
104.निम्नलिखित में से किस प्रकार के अनुसंधान के सारांशों/निष्कर्षों को अन्य स्थितियों से सामान्यीकृत नहीं किया जा सकता है?
- वर्णनात्मक अनुसंधान
 - प्रयोगिक अनुसंधान
 - कारणात्मक तुलनापरक अनुसंधान
 - ऐतिहासिक अनुसंधान
 
उत्तर- (4) ऐतिहासिक अनुसंधान- जॉन डब्ल्यू बेस्ट के अनुसार “ऐतिहासिक अनुसंधान का संबंध ऐतिहासिक समस्याओं के वैज्ञानिक विश्लेषण से होता है। इसके विभिन्न पद भूत के सम्बन्ध में एक नई सूझ पैदा करते हैं जिसका सम्बन्ध वर्तमान और भविष्य से होता है।"
ऐतिहासिक अनुसंधान के मूल उद्देश्य इस प्रकार है –
- वैज्ञानिकों की भूतकालीन तथ्यों के प्रति जिज्ञासा की तृप्ति एवं भूत, वर्तमान तथा भविष्य का संबंध स्थापना है।
 - ऐतिहासिक अनुसंधान का मूल उद्देश्य भूत के आधार पर वर्तमान को समझना एवं भविष्य के लिए सतर्क होना है।
 - शिक्षा मनोविज्ञान अथवा अन्य सामाजिक विज्ञानों में चिन्तन को नई दिशा देने एवं नीति - निर्धारण में सहायता करना है।
 - किन परिस्थितियों में, किन कारणों से व्यक्ति अथवा व्यक्तियों ने एक विशेष प्रकार का व्यवहार किया है, उसका प्रभाव समाज या व्यक्ति विशेष पर पड़ा।
 - वर्तमान में सिद्धान्त तथा क्रियाएं व्यवहार में हैं, उसका उद्भव एवं विकास की परिस्थितियों का विश्लेषण।
 
- आंकड़ों का संग्रह
 - आंकड़ों का विश्लेषण
 - उपर्युक्त के आधार पर तथ्यों के विश्लेषण एवं रिपोर्ट ।
 
Comments
Post a Comment