Friday, October 1, 2021

किस प्रकार के शोध को विकासात्मक शोध के वर्ग में वर्गीकृत किया गया है?

UGC NET General Paper

Home

syllabus

Question Bank

About the UGC Net Exam

About the Writer

40.निम्नांकित में से किसे विकासात्मक शोध के वर्ग में वर्गीकृत किया गया है?

  1. दार्शनिक (तात्विक) शोध
  2. क्रियात्मक शोध
  3. विवरणात्मक शोध
  4. उपर्युक्त सभी


उत्तर- (4) दार्शनिक अनुसंधान विधि (Philosophical Research method)- ऐसे बहुत से महत्वपूर्ण कारण है जिनकी वजह से दर्शन मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है। दर्शन मानव को याद दिलाता है कि मूलभूत आवश्यकताओं से बढ़कर भी एक अन्तिम आवश्यकता है। मनुष्य केवल भोजन, विटामिन एवं तकनीकी खोजों के साथ ही जीवित नही रहा सकता बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में कुछ मूल्य एवं मान्यताएँ भी होनी चाहिए।इस प्रकार का अध्ययन दार्शनिक अनुसंधान के अन्तर्गत ही किया जाता है। इस शोध में निम्नलिखित पक्षों को महत्व दिया जाता है –

  1. तर्क ( Logic )
  2. तत्वमीमांसा ( Metaphysics )
  3. ज्ञानमीमांसा ( Epistemology )
  4. मनोविज्ञान ( Psychology )
  5. नीतिशास्त्र ( Ethics )
क्रियात्मक शोध (Action Research) किसी समस्या के समाधान के लिए उसके कार्यप्रणाली पर किए गये शोध को कहते हैं। इसके तहत समस्या के समाधान के लिए एक से अधिक विचारों को लागू किया जाता है।

विवरणात्मक शोध ( Descriptive Studies )- विवरणात्मक शोध सर्व व्यापक शोध है जो सामाजिक अनुसंधानों में प्रयुक्त किये जाते है। ये अध्ययन वर्तमान से सम्बन्धित रहते हैं और अनुसंधान के अन्तर्गत घटना के स्तर को निर्धारित करते है। विवरणात्मक अनुसंधानों का प्रयोग निम्नलिखित अनुसंधानों के साथ किया जा सकता है।

  1. ऐतिहासिक अनुसंधानो के साथ
  2. प्रयोगात्मक अनुसंधानो के साथ
  3. व्यक्ति अध्ययन या 'केस स्टडीज' के साथ

No comments:

Post a Comment

प्राकृतिक आपदा से बचाव

Protection from natural disaster   Q. Which one of the following is appropriate for natural hazard mitigation? (A) International AI...