Sunday, September 26, 2021

शैक्षणिक संस्थानों में आने वाले छात्रों को आने वाली बाधाएं के समाधान के लिए वह किससे अपेक्षा रखते है?


Q.शैक्षणिक संस्थानों में आने वाले छात्रों को जितनी बाधाएं आएंगी, उतनी अधिक अपेक्षाएं

  1. समाज से होंगी
  2. शिक्षक से होंगी
  3. राज्य से होंगी
  4. परिवार से होंगी 


उत्तर- (2) शैक्षणिक संस्थानों में आने वाले छात्रों को जितनी बाधाएं आएंगी उतनी अधिक अपेक्षाएं वे शिक्षक से करेंगे क्योंकि शिक्षक ही छात्रों के बाधाओं को समझता है और उसका निदान भी जानता है।


Saturday, September 25, 2021

सतत एवं व्यापक मूल्यांकन की विशेषताएं क्या-क्या हैं?


Q. सतत एवं व्यापक मूल्यांकन की विशेषताएं क्या-क्या हैं?

  1. यह अनेक परीक्षाओं के कारण छात्रों के कार्यभार में वृद्धि करता है।
  2. यह प्राप्तांकों को ग्रेड से प्रतिस्थापित करता है।
  3. यह छात्र के प्रत्येक पहलू का मूल्यांकन करता है।
  4. यह परीक्षा के डर को कम करने में सहायता करता है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए -

a)  (2) और (4)

b) (1), (2) और (3)

c)  (2), (3) और (4)

d) (1), (2), (3) और (4)


उत्तर- (c) सतत एवं व्यापक मूल्यांकन- मूल्यांकन के अन्तर्गत छात्रों के व्यक्तित्व के विकास सम्बन्धी लगभग सभी क्षेत्रों को शामिल किया जाता है। इसमें शैक्षिक और गैर शैक्षिक दोनो क्षेत्रों को शामिल किया जाता है अर्थात मूल्यांकन अधिक व्यापक होना चाहिए। मूल्यांकन एक सतत प्रक्रिया है और छात्रों की क्षमता और उनकी कमियों को बार-बार बताता है, ताकि उन्हें अपने आप को समझने और सुधारने का बेहतर अवसर मिलता रहे। यह शिक्षको को भी प्रतिपुष्टि उपलब्ध कराता है ताकि वे अपनी शिक्षण सम्बन्धी कार्यनीतियों में सुधार कर सके। 


अच्छे शिक्षण के लिए क्या-क्या अपेक्षित हैं?


Q. अच्छे शिक्षण के लिए क्या-क्या अपेक्षित हैं?

  1. निदान
  2. निदेश
  3. उपचार
  4. प्रतिपुष्टि

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए -

a)  (1) और (2)

b) (2), (3) और (4)

c)  (3) और (4)

d) (1), (2), (3) और (4)


उत्तर- (d) एक अच्छे शिक्षण की निम्नलिखित विशेषताएं है –

  1. अपेक्षित सूचनाओं का आदान-प्रदान
  2. प्रभावी नियोजन
  3. छात्र क्रियाशीलता की उपस्थिति
  4. प्रजातांत्रिक आदर्शों के अनुकूल
  5. सहानुभूति एवं दया पर आधारित
  6. उपचारात्मक
  7. निदानात्मक
  8. निर्देशात्मकता
  9. प्रतिपुष्टि
  10. छात्र योग्यताओं का संवर्द्धन
  11. शिक्षक की उपस्थिति-दार्शनिक एवं मित्र के रूप में ।
  12. प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कक्षा व्यवहार
  13. शिक्षक-छात्र माधुर्यपूर्ण सम्बन्ध
  14. छात्रों के पूर्व ज्ञान का उपयोग
  15. उत्तम शिक्षण विधियों पर आधारित

बहु-विकल्प प्रश्न किस प्रकार के होते है?


Q. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन बहु-विकल्प प्रकार के प्रश्नों के संदर्भ में सही है?

  1. वे निबंध वाले प्रश्नों की तुलना में कम वस्तुनिष्ठ होते हैं।
  2. वे लघु-उत्तर वाले प्रश्नों की तुलना में अधिक व्यक्तिनिष्ठ होते हैं। 
  3. वे सही-गलत वाले प्रश्नों की तुलना में अधिक व्यक्तिनिष्ठ होते हैं। 
  4. वे सही-गलत वाले प्रश्नों की तुलना में अधिक वस्तुनिष्ठ होते हैं।


उत्तर- (4) बहु-विकल्पीय प्रकार के प्रश्न सही-गलत वाले प्रश्नों की तुलना में अधिक वस्तुनिष्ठ होते है।


कौन-कौन से गुण किसी शिक्षक की बड़ी ताकत को प्रदर्शित करते हैं?


Q. निम्नलिखित में से कौन-कौन से गुण किसी शिक्षक की बड़ी ताकत को प्रदर्शित करते हैं ?

  1. संस्थागत प्रबंधन में पूर्णकालिक सक्रिय संलिप्तता
  2. उदाहरण प्रस्तुत करना
  3. अवधारणाओं के परीक्षण के लिए तत्पर रहना
  4. गलतियों को स्वीकार करना

नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए -

a)  (2), (3) और (4)

b) (1), (3) और (4)

c)  (1), (2), (3) और (4)

d) (1), (2) और (4)


उत्तर- (a) एक अच्छे शिक्षक के गुण निम्नलिखित है –

  1. शिक्षक अपने छात्रों से सदा मानवीय व्यवहार करता है।
  2. वह छात्रों का मानसिक विकास करता है।
  3. छात्रों में अनुशासन की भावना को विकसित करता है।
  4. छात्रों में अध्यापन के प्रति सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करता है।
  5. छात्रों को पढ़ाते समय उदाहरण प्रस्तुत कर समझाता है।
  6. अवधारणाओं के परीक्षण के लिए तत्पर रहता है।
  7. अपनी गलतियों को सदैव स्वीकार करता है।

मूल्यांकन के मुख्य उद्देश्य क्या हैं?


Q. विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के मूल्यांकन के मुख्य उद्देश्य हैं -

  1. विद्यार्थियों की कमजोरियों के बारे में जानकारी एकत्र करना।
  2. शिक्षक को शिक्षण कार्य गंभीरता से लेने का संदेश देना।
  3. शिक्षक की नवीन विधियां अपनाने में शिक्षकों की सहायता करना।
  4. शिक्षक के गुणों में और अधिक सुधार के क्षेत्रों की पहचान करना।

नीचे दिये गये कुट से सही उत्तर का चयन कीजिये -

a)  केवल (2), (3) और (4)

b) केवल (1), (2) और (3)

c)  केवल (1)

d) केवल (1) और (2)


उत्तर- (b) मूल्यांकन अधिगम प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों की मदद करता। मूल्यांकन एक निरंतर चलने वाली एक सतत प्रक्रियाहै। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षको के मूल्यांकन का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित होते है -

  1. विद्यार्थियों की कमजोरियों के बारे में जानकारी एकत्र करना।
  2. शिक्षक को शिक्षण कार्य गंभीरता से लेने का संदेश देना।
  3. शिक्षक की नवीन विधियां अपनाने में शिक्षकों की सहायता करना। 

प्राकृतिक आपदा से बचाव

Protection from natural disaster   Q. Which one of the following is appropriate for natural hazard mitigation? (A) International AI...