Friday, September 24, 2021

एक कार्यशाला क्या होती है?


Q. एक कार्यशाला होती है -

  1. किसी विषय पर चर्चा के लिए सम्मेलन।
  2. किसी विषय पर चर्चा के लिए बैठक।
  3. किसी कॉलेज या विश्वविद्यालय में कक्षा, जहाँ अध्यापक और विद्यार्थी किसी विषय पर चर्चा करते है।
  4. एक छोटे ग्रुप के लिए संक्षिप्त गहन पाठयक्रम जिसमें किसी विशेष समस्या के समाधान के लिए कौशल या तकनीक के विकास पर बल दिया गया हो।


उत्तर- (4) कार्य शाला (Workshop) - कार्यशाला शब्द को अनुसंधान के क्षेत्र में अभियांत्रिकी (Engineering) से लिया गया है, इस संदर्भ में इस शब्द का अर्थ "हाथों से किया जाने वाला कार्य जिसके फलस्वरूप कुछ उत्पादन हो रहा है" होता है। कार्यशाला एक निश्चित विषय पर परिचर्चा का प्रायोगिक कार्यक्रम होता है, जिसमें समूह के सभी सदस्य अपने ज्ञान एवं अनुभव के आदान-प्रदान से विषय के बारे में अपने विचार रखते है और दूसरों के विचारों से सीखते हैं। कार्यशाला में प्रयोगिक कार्य एवं ज्ञान दोनों को ही महत्व दिया जाता है। अधिकतर कार्यशालाएं निमंत्रित, सदस्यों द्वारा दी गई समस्या या विषय पर आरम्भ होती हैं।


कक्षा में परस्पर संवाद से क्या उभर कर आना चाहिए?


Q. कक्षा में परस्पर संवाद से क्या उभर कर आना चाहिए?

  1. तर्क-वितर्क
  2. सूचना
  3. विचार
  4. विवाद


उत्तर- (3) कक्षा में परस्पर संवाद से "विचार" उभर कर आना चाहिए। कक्षा में परस्पर संवाद किसी समस्या के समाधान के लिए किया जाता है जिसमें शिक्षक एवं छात्र दोनो भाग लेते है।


अध्यापन की सर्वोत्तम प्रणाली कौन सी है?


Q. अध्यापन की सर्वोत्तम प्रणाली है?

  1. जानकारी प्रदान करना
  2. छात्रों से पुस्तकें पढ़ने के लिए कहना
  3. अच्छी संदर्भ सामग्री का सुझाव देना
  4. चर्चा प्रारम्भ करने की पहल करना और उसमें भाग लेना


उत्तर- (4) अध्यापन की सर्वोत्तम प्रणाली चर्चा प्रारम्भ करने की पहल करना और उसमें भाग लेना है। चर्चा विधि शिक्षण की एक महत्वपूर्ण विधि है। जब शिक्षक छात्रों के सहयोग से किसी जटिल समस्या के समाधान तक पारस्परिक आदान-प्रदान एवं तर्क के माध्यम से पहुँचता है तो इसे चर्चा विधि कहते हैं । इस विधि के अन्तर्गत शिक्षक पूर्व में ही छात्रों को चर्चा का विषय, दिन, समय, अवधि एवं कालांश आदि सुनिश्चित कर देता है और छात्रों से चर्चित विषय के सभी पक्षों को तैयार करके लाने के लिए सूचित करता है, यदि वह आवश्यक समझता है तो उस विषय वस्तु की पृष्ठभूमि, पुस्तकालय, सहायक सामग्री एवं पुस्तकों आदि की भी जानकारी प्रदान करता है।


अध्यापन के प्रति गत्यात्मक उपागम से क्या तात्पर्य है?


Q. अध्यापन के प्रति गत्यात्मक उपागम का तात्पर्य है?

  1. अध्यापक सशक्त तथा प्रभावशाली होना चाहिए। 
  2. अध्यापकों को ऊर्जावान तथा गतिशील होना चाहिए।
  3. अध्यापन के प्रकरण स्थैतिक नहीं गतिशील होने चाहिए।
  4. विद्यार्थियों से गतिविधियों के माध्यम सीखने की अपेक्षा करनी चाहिए।


उत्तर- (4) अध्ययन के प्रति गत्यात्मक उपागम का तात्पर्य है- विद्यार्थियों से गतिविधियों के माध्यम से सीखने की अपेक्षा करनी चाहिए।


एक अध्यापक कब सफल माना जा सकता है?


Q. एक अध्यापक सफल हो सकता है यदि वह -

  1. विद्यार्थियों को बेहतर नागरिक बनने में मदद करता है।
  2. विद्यार्थियों को विषय का ज्ञन देता है।
  3. विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए तैयार करता है।
  4. विषय - वस्तु को सुव्यवस्थित ढंग से पेश करता है।


उत्तर - (1) एक व्यवस्थापक तभी सफल हो सकता है जब वह कक्षा-कक्ष में विषयवस्तु का सुव्यवस्थित ढंग से पेश करे ताकि बच्चों को विषय वस्तु के बारे में जानकारी आसानी से एवं क्रमबद्ध रूप से हो सके।


एक अध्यापक के लिए, ब्लैक बोर्ड पर लिखने के लिए कौन-सी पद्धति सही है?


Q. एक अध्यापक के लिए, ब्लैक बोर्ड पर लिखने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी पद्धति सही है?

  1. तेजी से तथा जहां तक सम्भव हो स्पष्ट लिखना
  2. सर्वप्रथम विषय - वस्तु को लिख देना तथा फिर विद्यार्थियों को उसे पढ़ने के लिए कहना
  3. सर्वप्रथम विद्यार्थियों से प्रश्न पूछना और फिर उत्तर को बिल्कुल वैसे ही लिखना
  4. मुख्य बातों को जहां तक सम्भव हो स्पष्टता से लिखना


उत्तर- (4) एक अध्यापक के लिए ब्लैक बोर्ड पर लिखने के लिए मुख्य बातों को जहाँ तक सम्भव हो स्पष्टता से लिखना चाहिए क्योंकि ब्लैकबोर्ड को शिक्षक का आईना कहा जाता है। यह शिक्षण सामग्री शिक्षक के सम्पूर्ण व्यक्तित्व एवं कृतित्व की परिचायक होता है।


प्राकृतिक आपदा से बचाव

Protection from natural disaster   Q. Which one of the following is appropriate for natural hazard mitigation? (A) International AI...