अन्तर सम्बन्धों का अध्ययन Inter-Relationship Studies

UGC NET General Paper

Home

syllabus

Question Bank

About the UGC Net Exam

About the Writer

अन्तर सम्बन्धों का अध्ययन Inter-Relationship Studies

अन्तर सम्बन्धों का अध्ययन Inter-Relationship Studies

अन्तर सम्बन्धों का अध्ययन वर्णनात्मक शोध का एक प्रकार है। इस अध्ययन में शोधकर्ता केवल वर्तमान स्थति का सर्वेक्षण ही नहीं करता बल्कि उन तत्त्वों को भी ढूँढने का भी प्रयास करता है जो घटनाओं के सम्बन्धों के विषय में सूझ प्रदान कर सके। अन्तर सम्बन्धों के अध्ययन तीन प्रकार के होते है -

  1. व्यक्ति अध्ययन 
  2. कार्य-कारण तुलनात्मक अध्ययन 
  3. सह-संबंधात्मक अध्ययन 

अन्तर सम्बन्धों का अध्ययन की विशेषताएं 

  1. इसके अन्तर्गत किसी सामाजिक इकाई, एक व्यक्ति, परिवार, समूह, सामाजिक संस्था आदि का अध्ययन आसानी से किया जा सकता है। 
  2. यह अध्ययन कार्य-कारण नियम पर आधारित होता है जिसका अर्थ है कि किसी भी कार्य के पीछे कोई-न-कोई कारण अवश्य होता है। 
  3. यह अध्ययन एक प्रायोगिक अध्ययन होता है जिसमे यादृच्छिक प्रक्रिया का अभाव पाया जाता है। 
  4. यह अध्ययन भूतकाल की घटनाओं अथवा अनुभूतियों, वर्तमान स्थिति एवं वातावरण के सम्बन्धों की भी जानकारी एकत्रित करता है। 
  5. यह अध्ययन सहसम्बन्ध दो चरों में सम्बन्ध स्पष्ट करते हुए उनके विषय में भविष्य कथन भी करता है। 

----------------------------

Comments

Popular posts from this blog

वैदिक साहित्य का परिचय

स्वामी दयानन्द सरस्वती एवं स्वामी श्रद्धानंद जी का शिक्षा दर्शन

प्राचीन वैदिक शिक्षा व्यवस्था का सामान्य परिचय