शोध का मुख्य ध्येय क्या है?

UGC NET General Paper

Home

syllabus

Question Bank

About the UGC Net Exam

About the Writer

88.शोध का मुख्य ध्येय क्या है?

  1. साहित्य की समीक्षा करना
  2. पहले से ज्ञात का सारांश करना
  3. अकादमिक उपाधि (डिग्री) प्राप्त करना
  4. नये तथ्यों की खोज करना अथवा ज्ञात तथ्यों की ताजा व्याख्या करना


उत्तर- (4) शोध का मुख्य ध्येय नये तथ्यों की खोज करना अथवा ज्ञात तथ्यों की ताजा व्याख्या करना है। इसके अतिरिक्त अनुसंधान के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित है –

  1. सैद्धान्तिक उद्देश्य (Theoretical Objectives)- इस अनुसंधान के अन्तर्गत वैज्ञानिक विधि के माध्यम से नए सिद्धान्तों एवं नियमों का निर्माण किया जाता है। यह शोध कार्य व्याख्यात्मक (Exploratory) प्रकृति का होता हैं।
  2. तथ्यात्मक उद्देश्य (Factual objectives)- इस अनुसंधान के अन्तर्गत नए तथ्यों की खोज की जाती है तथा इसके आधार पर वर्तमान घटनाओं को समझने की कोशिश की जाती है। यह शोध वर्णनात्मक (Descriptive) प्रकृति का होता है।
  3. सत्यात्मक उद्देश्य (Establishment of truth as objectives)- इस अनुसंधानो के द्वारा नए सत्यों की स्थापना की जाती है। यह शोध प्रश्नों के अन्तिम उत्तरों की जानकारी देता है। 
  4. व्यावहारिक उद्देश्य (Practical Utility)- यह अनुसंधान निष्कर्षों के व्यावहारिक प्रयोग पर आधारित होता है। यह अनुसंधान विकासात्मक (Development) प्रकृति का होता हैं।

Comments

Popular posts from this blog

वैदिक साहित्य का परिचय

स्वामी दयानन्द सरस्वती एवं स्वामी श्रद्धानंद जी का शिक्षा दर्शन

प्राचीन वैदिक शिक्षा व्यवस्था का सामान्य परिचय