गुणात्मक शोध Qualitative Research

UGC NET General Paper

Home

syllabus

Question Bank

About the UGC Net Exam

About the Writer

 

गुणात्मक शोध Qualitative Research

गुणात्मक शोध आगमन पद्धति पर आधारित अनुसंधान होता है। जिसमें शोध में प्रयुक्त चरों के गुणों का विश्लेषण किया जाता है। इस शोध का मुख्य उद्देश्य मानव व्यवहार और उसे नियंत्रित करने वाले कारक तत्वों को समझना है। गुणात्मक शोध का उपयोग नीति और कार्यक्रम मूल्यांकन अनुसंधान के लिए किया जाता है। विश्वसनीयता और वैधता इया शोध का मुख्य विषय है। गुणात्मक शोध में संकल्पना (Hypothesis) का प्रयोग नहीं किया जाता बल्कि इस विकल्प को खुला रखा जाता है। गुणात्मक अनुसंधान में कुछ विशिष्ट विधियों का प्रयोग किया जाता है जो निम्न प्रकार है-

  • समूह केन्द्रित अनुसंधान – यह कुछ व्यक्तियों का समूह होता है जिसमें शोध के विषय पर चर्चा की जाती है।
  • प्रत्यक्ष अवलोकन – इसके अन्तर्गत बाहरी पर्यवेक्षक के द्वारा समूह एकत्र किया जाता है।
  • गहन साक्षात्कार – यह तथ्यों को गहराई से जानने का प्रयास होता है।
  • कथात्मक अनुसंधान – यह प्रयुक्त साहित्य का गहनता से अध्ययन से सम्बन्धित है।
  • घटना जन्य अनुसंधान – इसके अन्तर्गत व्यक्तियों से किसी घटना के बारे में अनुभव लिया जाता है।
  • जातिवृत्त अनुसंधान – इसके अन्तर्गत शोध उद्देश्य का भौतिक और सामाजिक पर्यावरण के अन्तर्गत निर्धारण किया जाता है।
  • व्यक्तिगत अध्ययन अनुसंधान – इसके अन्तर्गत मनोवैज्ञानिक विकार, सामाजिक शास्त्र, व्यापार क्षेत्र आदि प्रदत्तो का विश्लेषण किया जाता है।
  • प्रदत्त आधारित सिद्धान्त – इसके अन्तर्गत शोध प्रक्रिया में एकत्र प्रदत्तो का विश्लेषण कर उनसे सम्बन्धित सिद्धान्त विकसित किया जाता है।

उपरोक्त विधियों के अतिरिक्त पात्र अभिनय, सतत-अनुकरण और डायरी भी गुणात्मक शोध के अन्तर्गत ही आते है।

Comments

Popular posts from this blog

वैदिक साहित्य का परिचय

स्वामी दयानन्द सरस्वती एवं स्वामी श्रद्धानंद जी का शिक्षा दर्शन

प्राचीन वैदिक शिक्षा व्यवस्था का सामान्य परिचय