प्रभावोत्पादक शिक्षण-अधिगम प्रणाली
Q. प्रभावोत्पादक शिक्षण-अधिगम प्रणाली के आयोजन के लिए निम्नलिखित में से कौन-से संयोजन सर्वाधिक उपयुक्त सरोकार प्रतिबिम्बित करेंगे? अपने उत्तर को इंगित करने के लिए कूट का चयन कीजिए-
- यह निर्धारित करना कि क्या निर्दिष्ट अधिगम होगा।
 - यह निर्धारित करना कि किन रणनीतियों और युक्तियों का उपयोग किया जाएगा।
 - शिक्षकों की अकादमिक अर्हताओं को औपचारिक रूप से अनुमोदित करना।
 - उपयोग किए जाने वाले मूल्यांकन साधन को निर्धारित करना।
 - कक्षा के आकार को निर्धारित करना।
 - अधिगमकर्ता के पूर्व अकादमिक अनुभव का मूल्यांकन करना।
 
कूट
: 
a) 
(1), (3), (4) और
(5) 
b)
(1), (2), (4) और (6) 
c) 
(1), (2), (3) और (4) 
d) (3), (4), (5) और (6)
उत्तर- (b) प्रभावोत्पादक शिक्षण-अधिगम प्रणाली के आयोजन के लिए निम्नांकित संयोजन सर्वाधिक उपयुक्त सरोकार प्रतिबिम्बित करेंगे-
- यह निर्धारित करना कि क्या निर्दिष्ट अधिगम होगा।
 - यह निर्धारित करना कि किन रणनीतियों और युक्तियों का उपयोग किया जायेगा।
 - उपयोग किए जाने वाले मूल्यांकन साधन को निर्धारित करना।
 - अधिगमकर्ता के पूर्व अकादमिक अनुभव का मूल्यांकन करना।
 
==========
.gif)
Comments
Post a Comment