ugc net first paper mock test
UGC NET First Paper Mock Test December 2007 यूजीसी नेट के सभी विषयों की परीक्षा में प्रथम पेपर अनिवार्य होता है जिसमें 50 प्रश्न होते हैं और प्रत्येक प्रश्न का 2 अंक निर्धारित होता है। प्रथम प्रश्न-पत्र का पाठ्यक्रम निर्धारित है जिसमें 10 इकाई से अलग-अलग प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रथम प्रश्न-पत्र में जिन विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं उनकी सूची इस प्रकार है - इकाई 1. शिक्षण अभिवृत्ति शिक्षण: अवधारणाएँ, उद्देश्य, शिक्षण का स्तर ( स्मरण शक्ति, समझ और विचारात्मक ), विशेषताएँ और मूल अपेक्षाएं। शिक्षार्थी की विशेषताएँ: किशोर और वयस्क विद्यार्थी की अपेक्षाएं (शैक्षिक, सामाजिक / भावनात्मक और संज्ञानात्मक, व्यक्तिगत भिन्नताएँ)। शिक्षण प्रभावक तत्व: शिक्षक, सहायक सामग्री, संस्थागत सुविधाएँ, शैक्षिक वातावरण। उच्च अधिगम संस्थाओं में शिक्षण की पद्धतिः अध्यापक केन्द्रित बनाम शिक्षार्थी केन्द्रित पद्धति, ऑफ लाइन बनाम ऑन-लाइन पद्धतियाँ (स्वयं, स्वयंप्रभा मूक्स इत्यादि)। शिक्षण सहायक प्रणाली: परम्परागत आधुनिक और आई.सी.टी. आधारित। मूल्यांकन प्रणालियाँ मूल्यांकन के तत्व और प्रकार, उच्च शिक्षा में विकल...